IPL में इस सीजन की सबसे तेज बॉल:उमरान मलिक ने 157 kmph की रफ्तार से बॉलिंग की, IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

मुंबईएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक IPLमें सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 157 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह इस सीजन की सबसे तेज गेंद होने के साथ ही IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड शॉन टैट के नाम है। उन्होंने 2011 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले हुए दिल्ली के खिलाफ 157.71 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवर के चौथी गेंद उमरान ने 157 kmph की रफ्तार से फेंकी। इस गेंद पर रॉवेन पावेल ने चौका मारा। इस पूरे ओवर में 19 रन बने। मलिक ने इस ओवर की पहली गेंद 153, तो तीसरी 153 और पांचवी 156 kmph की रफ्तार से फेंकी।

उमरान ने इस मैच में लुटाए 52 रन
उमरान ने इस मैच में IPL इतिहास का दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जरूर बनाया, पर उन्होंने इस मैच में अपने करियर का सबसे ज्यादा रन भी लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दिए। उनके हर ओवर का औसत 13 रन का रहा।

इस मैच में वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली
इस मैच में वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली

वॉर्नर ने बनाए उनके ओवर में सबसे ज्यादा रन
उमरान के एक ओवर में वॉर्नर ने 21 रन बनाए। इस ओवर में इस ओवर में डेविड वॉर्नर ने 2 चौके और 1 छक्का जमाया, जबकि पहली बॉल पर वाइड के साथ एक चौका आया था। वहीं उसके बाद वॉर्नर ने एक रन बनाए, फिर मिचेल मार्श ने 1 रन, तीसरी बॉल पर वॉर्नर ने चौका, चौथी पर फिर चौका, पांचवीं गेद पर कोई रन नहीं बना और छठी गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने इस मैच में 58 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने हैदराबाद को 21 रन से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हरा दिया है। SRH के सामने 208 रन का विशाल टारगेट था, जिसके जवाब में टीम ने 186/8 का स्कोर बनाया और मैच हार गई। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। दिल्ली की जीत में खलील अहमद ने 3 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए DC ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 का स्कोर बनाया। डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा नाबाद 92 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल 67 के स्कोर पर नाबाद लौटे। SRH के लिए भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया।