आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई 10 में से आठ मुकाबले गंवा कर आखिरी पायदान पर मौजूद है, तो वहीं कोलकाता 11 में सिर्फ चार मैच जीत सकी है।
दोनों टीमों के बीच पहले 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 22 बार बाजी मुंबई के हाथ लगी है। हालांकि, इस सीजन की पहली भिड़ंत में कोलकाता ने मुंबई को बुरी तरह परास्त किया था। आइए, जानने का प्रयास करते हैं किन खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाने से अधिक फैंटेसी पॉइंट्स मिल सकते हैं।
विकेटकीपर
विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को चुनना लाभकारी हो सकता है। गुजरात जैसी मजबूत गेंदबाजी लाइन अप के सामने ईशान ने 29 गेंदों पर शानदार 45 रन बनाए थे। उनका बल्ला कोलकाता के खिलाफ बोल सकता है।
बैटर
तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और नीतीश राणा को बल्लेबाजों के रूप में फेंटेसी टीम में लेना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। तिलक वर्मा इस सीजन में मुंबई के लिए सबसे बड़ी खोज रहे हैं। वह एक और आकर्षक पारी खेल सकते हैं। सूर्य कुमार यादव ने मुंबई की बल्लेबाजी क्रम को लगातार मजबूती प्रदान की है। उनकी बदौलत टीम ने कई बार सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और मुकाबले जीते। आज भी सूर्या की रोशनी में मुंबई बड़े स्कोर तक पहुंच सकती है।
श्रेयस अय्यर इस सीजन में अच्छे टच में नजर आए हैं और उन्होंने कुछ मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं। अय्यर मुंबई के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।। रोहित शर्मा का बल्ला KKR के खिलाफ अक्सर बोलता है, लेकिन सीजन की पहली भिड़ंत में वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। उस सफलता के बदले आज हिटमैन बड़ा धमाका कर सकते हैं। नीतीश राणा को एफर्टलेस छक्के जड़ने के लिए जाना जाता है। वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं। राणा मुंबई की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
ऑलराउंडर
आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को बतौर ऑलराउंडर टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। रसेल बल्लेबाजी और 20वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए कहर बरपा रहे हैं। छक्कों की बारिश के साथ-साथ वह विकेट का चौका भी लगा सकते हैं।
सुनील नरेन के खिलाफ दिग्गज बल्लेबाज भी आक्रामक होने से परहेज करते हैं। वह मुकाबले का रुख अपनी गेंदबाजी से बदल सकते हैं।
बॉलर
जसप्रीत बुमराह, मुरगन अश्विन और टिम साउदी गेंदबाजों के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। बूम -बूम बुमराह धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय में लौट रहे हैं और वह तेज यॉर्कर पर विकेट उखाड़ सकते हैं। मुरगन अश्विन की मिस्ट्री स्पिन लगातार बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। वह अपनी गेंदबाजी से मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।
टिम साउदी के आने के बाद कोलकाता का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है। ऐन वक्त पर साउदी विकेट चटका कर KKR को मैच में वापस ला सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.