IPL 2022 में शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के बीच मैच खेला गया। ये मुकाबला देखने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में जब रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को छक्का लगाया तो रणवीर सिंह खुशी से झूम उठे। इसके बाद कैमरा रणवीर पर फोकस हो गया।
बॉलीवुड अभिनेता ने पूरे मैच के दौरान छाए रहे। जब-जब मुंबई के बल्लेबाज रन बना रहे थे। रणवीर टीम को खूब सपोर्ट करते नजर आ रहे थे। पूरे मैच के दौरान रणवीर का अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिला। मुंबई ने जब मुकाबला जीता, तब रणवीर डांस करते हुए भी नजर आए।
मैच में रोहित के बल्ले से 28 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के निकले। रोहित को मैच में शानदार शुरुआत मिली थी, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
13 मई को रिलीज होने वाली है रणवीर सिंह की फिल्म
रणवीर अपनी आने वाली फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होने वाली है। रणवीर की आखिरी फिल्म 83 भी क्रिकेट पर बेस्ड थी। हालांकि, मूवी ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी।
मुंबई को मिली थी जोरदार शुरुआत
मुंबई की टीम को मुकाबले में जोरदार शुरुआत मिली थी। पहले 6 ओवर में टीम ने 63 रन बना लिए थे। मैच में ईशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 29 गेंद में 45 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई का मिडिल ऑर्डर कुछ कमाल नहीं कर पाया। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड कुछ ज्यादा कमान नहीं कर पाए। आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 21 गेंद में 144 रन बनाए और टीम ने 177 का स्कोर बनाया।
आखिरी ओवर का रोमांच
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.