पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बतौर कप्तान खेलेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कमान सौंपी गई है। पंत की तुलना हमेशा महेंद्र सिंह धोनी से होती रही है। आज हम आपको विकेटकीपर पंत के उस IPL रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं, जिसके आसपास धोनी समेत कोई भी भारतीय नहीं है।
दरअसल, बतौर विकेटकीपर पंत के नाम IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 24 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह उपलब्धि उन्होंने 2019 के सीजन में हासिल की थी।
20+ शिकार करने का रिकॉर्ड पंत और डिकॉक के नाम
पंत के बाद दूसरे नंबर पर मुंबई इंडिंयस के क्विंटन डिकॉक हैं। इस विकेटकीपर ने 2020 सीजन में 22 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था। इन दोनों के अलावा अब तक कोई विकेटकीपर एक सीजन में 20 से ज्यादा शिकार नहीं कर सका।
भारतीयों में कार्तिक दूसरे नंबर पर
IPL में भारतीय विकेटकीपर्स की बात करें तो पंत के बाद दिनेश कार्तिक 18 शिकार के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कार्तिक ने यह उपलब्धि 2015 सीजन में हासिल की थी। ओवरऑल कार्तिक 5वें नंबर पर काबिज हैं। धोनी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। वे ओवरऑल लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।
धोनी के नाम सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड
हालांकि, विकेटकीपिंग में धोनी बेस्ट हैं। उन्होंने IPL में अब तक सबसे ज्यादा 148 खिलाड़ियों को शिकार बनाया है। दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजते ही वे 150 का आंकड़ा छू लेंगे और ऐसा करने वाले लीग के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। पंत इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 68 मैच में 54 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.