पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से 100 करोड़ रुपए कमाने वाले पहले विदेशी प्लेयर बनने वाले हैं। वे यह उपलब्धि इसी साल 14वां सीजन खेलते ही हासिल कर लेंगे। उन्हें विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले ही 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ रिटेन कर लिया है।
डिविलियर्स ने अब तक लीग से 91.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। 14वें सीजन के बाद उनकी कमाई 102.5 करोड़ रुपए हो जाएगी। डिविलियर्स ने IPL में अब तक 169 मैच खेले हैं, जिसमें 40.40 की औसत से 4849 रन बनाए हैं।
डिविलियर्स दिल्ली और बेंगलुरु की ओर से खेले
साउथ अफ्रीकी प्लेयर डिविलियर्स ने IPL में 2008 से आगाज किया था। वे अपना पहला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) के लिए खेले थे। दिल्ली ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। तीन सीजन के बाद 2011 में वे RCB से जुड़े और तब से अब तक इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। RCB ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में खरीदा था।
साल | टीम | कीमत (करोड़ रुपए में) |
2008 | DD | 1.20 |
2009 | DD | 1.47 |
2010 | DD | 1.38 |
2011 | RCB | 5.06 |
2012 | RCB | 5.53 |
2013 | RCB | 5.86 |
2014 | RCB | 9.50 |
2015 | RCB | 9.50 |
2016 | RCB | 9.50 |
2017 | RCB | 9.50 |
2018 | RCB | 11.00 |
2019 | RCB | 11.00 |
2020 | RCB | 11.00 |
डिविलियर्स 100 करोड़ रु. कमाने वाले ओवरऑल चौथे प्लेयर
IPL से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाले डिविलियर्स ओवरऑल चौथे खिलाड़ी होंगे। उनसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, RCB के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस (MI) के कैप्टन रोहित शर्मा हैं। धोनी अकेले खिलाड़ी हैं, जिनकी कमाई 14वें सीजन के बाद 150 करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाएगी।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.