पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार को मुंबई की सीनियर टीम में डेब्यू किया। ग्रुप-E के इस मैच में उन्होंने हरियाणा के ओपनर चैतन्य बिश्नोई का विकेट भी चटकाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बल्लेबाजी में वे शून्य पर नाबाद रहे। हालांकि, उनकी टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा।
Arjun Tendulkar getting his first Wicket on debut. !!! 👏👏
— SportzHub (@sportz_hub) January 15, 2021
Cc: Vinesh Prabhu pic.twitter.com/hGcKoa6UQC
अब उनके IPL के 14वां सीजन खेलने की संभावना बढ़ गई है। उनका नाम IPL के ऑक्शन में भी ड्राफ्ट हो सकता है। अर्जुन मुख्य तौर से बाएं हाथे के तेज गेंदबाज हैं। मुंबई की टीम में अर्जुन का सिलेक्शन सलिल अंकोला की अध्यक्षता वाली एक सिलेक्शन कमेटी ने किया था। इसके बाद वे मुंबई की फाइनल टीम (22 खिलाड़ी) में भी चुने गए थे।
हरियाणा ने मुंबई को हराया
मैच में हरियाणा ने मुंबई को 8 विकेट से हराया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मुंबई के 4 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। वहीं, कुल 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। अथर्व अंकोलेकर ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 35 और सरफराज खान ने 30 रन बनाए। मुंबई की पूरी टीम 143 रन पर आउट हो गई।
Arjun Tendulkar just now received his cap!
— Vinesh Prabhu (@vlp1994) January 15, 2021
Exclusive picture. Making his debut for Mumbai in #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/t54fgjlSew
अर्जुन ने अपने दूसरे ओवर में विकेट चटकाया
144 रन के टारगेट को हरियाणा ने 18वें ओवर में हासिल कर लिया। हरियाणा की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 4 ओवर में 27 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। अर्जुन ने अपने दूसरे ओवर में ही चैतन्य को आदित्य तारे के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, शम्स मुलानी ने अरुण चोपड़ा को आउट किया। इसके बाद हिमांशु राणा और शिवम चौहान ने अपनी टीम को बिना विकेट गंवाए जिता दिया। हिमांशु 75 रन और शिवम 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
इलीट ग्रुप-E में केरल टॉप पर
ग्रुप-E में मौजूद मुंबई की टीम अपनी शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है। वह अपने ग्रुप में सबसे नीचे है। जबकि, केरल की टीम तीनों मैच जीतकर 12 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-E में सबसे ऊपर है। हरियाणा के भी 12 पॉइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में टीम दूसरे नंबर पर है।
अर्जुन तेंदुलकर IPLमें मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर थे
पिछले साल UAE में हुए IPL के 13वें सीजन में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से भी जुड़े थे। वे टीम में नेट बॉलर के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने अंडर-19 के कूच-बिहार ट्रॉफी के 5 मैचों में 19 विकेट लिए थे।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.