पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 19 रन से हरा दिया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 294 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड टीम 9 विकेट पर 275 रन ही बना सकी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया के दिए 295 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 4 विकेट 57 रन पर ही गंवा दिए थे। जोश हेजलवुड ने जेसन रॉय (3) और जो रूट (1) को आउट किया। फिर एडम जम्पा ने कप्तान इयोन मोर्गन (23) को ग्लेन मैक्सवेल और फिर जोस बटलर (1) को मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच आउट कराया।
Australia go 1-0 up in the 3-match series with a 19-run victory at Old Trafford. #ENGvAUS
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 11, 2020
👉 https://t.co/Vv2oT6fKV6 pic.twitter.com/5lb8Bn4NCA
इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
सैम बिलिंग्स ने 110 बॉल पर 118 रन बनाते हुए पारी को संभाला और अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम 9 विकेट पर 275 रन ही बना सकी। उनके अलावा ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने भी 107 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने 4 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर वार्नर और फिंच सस्ते में आउट
वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी ठीक नहीं रही थी। उसके 43 रन पर 2 खिलाड़ी आउट हो गए थे। ओपनर डेविड वार्नर 6 और कप्तान एरॉन फिंच 16 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। मार्नस लाबुशाने भी कमाल नहीं दिखा सके और 21 रन पर पवेलियन लौट गए थे।
मार्श और मैक्सवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली
इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (43), मिशेल मार्श (73) और ग्लेन मैक्सवेल (77) ने पारी को संभाला। मार्श ने वनडे करियर 12वां और मैक्सवेल 20वां अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की थी। वहीं, इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 3-3 विकेट लिए। आदिल राशिद को 2 और क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला।
Australia finish with 294/9 thanks to fifties from Maxwell and Marsh 🇦🇺
— ICC (@ICC) September 11, 2020
3️⃣ wickets apiece for Wood and Archer 👏 #ENGvAUS SCORECARD ▶️ https://t.co/LJBX9MJES3 pic.twitter.com/qtlqlW3swa
सिर में चोट लगने के कारण स्मिथ पहला मैच नहीं खेले
ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ के बिना मैच में उतरी थी। स्मिथ को प्रैक्टिस के दौरान सिर पर बॉल लग गई थी। इस कारण ऑस्ट्रेलिया ने एहतियात के तौर पर पहला वनडे नहीं खिलाया। हालांकि, अभी तय नहीं है कि स्मिथ अगला मैच खेलेंगे या नहीं। यदि वे फिट नहीं होते हैं, तो कन्कशन सब्सटिट्यूट के तौर उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड से 5 साल बाद सीरीज जीतने का मौका
ऑस्ट्रेलिया 5 साल बाद मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरा है। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर 2015 में इंग्लैंड को उसी के घर में 5 वनडे की सीरीज में 3-2 से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो वनडे सीरीज हुई और दोनों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, यह पहला मैच जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।
41 साल बाद एक ही वेन्यू पर तीन वनडे
दोनों देशों के बीच तीनों वनडे मैनचेस्टर में खेले जा रहे हैं। 41 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी सीरीज के लगातार तीन मैच एक ही वैन्यू पर खेले जा रहे हैं। पिछली बार 1979 में दोनों देशों के बीच 5 वनडे की सीरीज के आखिरी तीन मुकाबले मेलबर्न में खेले गए थे।
ऑस्ट्रेलिया: स्कोरकार्ड
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
डेविड वॉर्नर बोल्ड बो. आर्चर | 6 | 14 | 0 | 0 |
एरॉन फिंच कै. बटलर बो. वुड | 16 | 25 | 3 | 0 |
मार्कस स्टोइनिस कै. बटलर बो. वुड | 43 | 34 | 6 | 0 |
मार्नस लाबुशाने एलबीडब्ल्यू बो. राशिद | 21 | 30 | 1 | 0 |
मिशेल मार्श एलबीडब्ल्यू बो. वुड | 73 | 100 | 6 | 0 |
एलेक्स कैरी कै. बिलिंग्स बो. राशिद | 10 | 10 | 1 | 0 |
ग्लेन मैक्सवेल बोल्ड बो. आर्चर | 77 | 59 | 4 | 4 |
पैट कमिंस कै. मोर्गन बो. आर्चर | 9 | 7 | 1 | 0 |
मिशेल स्टार्क नाबाद | 19 | 13 | 1 | 1 |
एडम जम्पा कै. एंड बो. वोक्स | 5 | 9 | 0 | 0 |
जोश हेजलवुड नाबाद | 0 | 0 | 0 | 0 |
स्कोर: 294/9, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 15
विकेट का पतन: 13/1, 43/2, 80/3, 103/4, 123/5, 249/6, 259/7, 273/8, 288/9.
गेंदबाजी: क्रिस वोक्स: 10-0-59-1, जोफ्रा आर्चर: 10-0-57-3, मार्क वुड: 10-0-54-3, मोइन अली: 10-0-59-0, आदिल राशिद: 10-0-55-2.
इंग्लैंड: स्कोरकार्ड
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
जेसन रॉय कै. एंड बो. हेजलवुड | 3 | 12 | 0 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो कै. हेजलवुड बो. जम्पा | 84 | 107 | 4 | 4 |
जो रूट कै. कैरी बो. हेजलवुड | 1 | 11 | 0 | 0 |
इयोन मोर्गन कै. मैक्सवेल बो. जम्पा | 23 | 18 | 2 | 1 |
जोस बटलर कै. लाबुशाने बो. जम्पा | 1 | 4 | 0 | 0 |
सैम बिलिंग्स कै. वार्नर बो. मार्श | 118 | 110 | 14 | 2 |
मोइन अली कै. लाबुशाने बो. हेजलवुड | 6 | 13 | 0 | 0 |
क्रिस वोक्स कै. मैक्सवेल बो. जम्पा | 10 | 11 | 1 | 0 |
आदिल राशिद कै. मैक्सवेल बो. कमिंस | 5 | 5 | 0 | 0 |
जोफ्रा आर्चर नाबाद | 8 | 10 | 0 | 0 |
स्कोर: 275/9, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 16
गेंदबाजी: मिशेल स्टार्क: 10-0-47-0, जोश हेजलवुड: 10-3-26-3, पैट कमिंस: 10-0-74-1, एडम जम्पा: 10-0-55-4, मिशेल मार्श: 5-1-29-1, ग्लेन मैक्सवेल: 3-0-19-0, मार्कस स्टोइनिस: 2-0-15-0.
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.