पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खेल डेस्क. कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज रद्द कर दी गई। शुक्रवार को सिडनी के खाली स्टेडियम में हुए पहले मैच ऑस्ट्रेलिया ने 71 रन से जीत दर्ज की। सीरीज रद्द होने के साथ ही कीवी टीम अपने देश लौट गई। न्यूजीलैंड की टीम सिडनी मैदान पर लगातार छठा वनडे हारी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 5 वनडे हारने के बाद कोई मैच जीता। सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 187 रन बनाकर आउट हो गई। मिशेल मार्श (27 रन, 3 विकेट) प्लेयर ऑफ द मैच बने।
डेविड वॉर्नर (67) और एरोन फिंच (60) ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और स्कोर चार विकेट पर 165 रन हो गया। मार्नस लबुशेन (56) और मिचेल मार्श (27) ने 59 रन जोड़कर टीम को संभाला।
न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद धीमी रही। टीम ने पहले 10 ओवर में सिर्फ 28 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। मार्टिन गप्टिल ने 40 रन बनाए। 96 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद लाथम (38) और ग्रेंडहोम (25) ने छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। हेजलवुड ने लाथम को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। पूरी टीम 41 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.