26 जनवरी को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का शोले अवतार देखने को मिला। दोनों बॉलीवुड फिल्म 'शोले' के जय और वीरू (अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र) की तर्ज पर बाइक पर साथ बैठे नजर आए। पंड्या ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में 2 फोटो पोस्ट की।
पंड्या ने लिखा- जल्द आ रही है शोले-2...। यह फोटो एमएस धोनी के गैरेज की बताई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी की नई बाइक की तस्वीरें हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि बाइक पूरी तरह तैयार नहीं है। उस पर काम चल रहा है। यहां बता दें कि धोनी बाइक के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में आधा दर्जन से ज्यादा मोटरबाइक्स हैं।
टीम इंडिया इस वक्त धोनी के शहर रांची में है। उसे 27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है।
धोनी को अपना गुरू बताते हैं पंड्या
हार्दिक पंड्या एमएस धोनी को अपना गुरू बताते हैं। वे टी-20 में सीरीज भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है। पंड्या ने इससे पहले श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की कप्तानी की है। भारत ने दोनों ही सीरीज अपने नाम की थीं।
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
साक्षी धोनी की दोस्त पूर्णा पटेल ने लिखा, 'इस वीरू की बसंती नहीं नाचेगी।' इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर कए और पोस्ट पर साक्षी सिंह धोनी को भी टैग किया। स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू ने लिखा- 'ब्रिगेडियर सूर्या प्रताप की एम्बेस्डेर भी है पीछे।' जतिन ने भी हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। एक यूजर ने लिखा- 'एक फ्रेम में दो सुपरस्टार।'
धोनी का बाइक प्रेम जगजाहिर
धोनी का बाइक प्रेम जगजाहिर है। उनके दौर में जब भी किसी खिलाड़ी को इनाम के रूप में बाइक मिलती थी। धोनी उसकी सवारी जरूर करते थे।
फोटो में देखिए धोनी का बाइट प्रेम...
अब ग्राफिक्स में देखिए धानी का बाइक कलेक्शन
1. कॉन्फेडरेट हेलकैट
कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32 एक स्टाइलिश और एग्रेसिव डिजाइन वाली क्रूजर बाइक है जो एमएस धोनी के गैराज में मिलती है। इस बाइक की कीमत 47 लाख रुपये है।
2. कावासाकी निंजा
कावासाकी निंजा ZX14R एक तेज रफ्तार और आकर्षक डिजाइन वाली स्पोर्ट्स बाइक है। जो महेंद्र सिंह धोनी के पास है। इस बाइक की कीमत 19.7 लाख रुपए है।
3. बीएसए गोल्डस्टार
बीएसए गोल्डस्टार उन विंटेज बाइक में से एक है जो महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में मिलती हैं।
4. यामाहा आरडी
यामाहा आरडी 350 एक क्लासिक बाइक है और यामाहा ने इस बाइक का उत्पादन 1973 से 1975 तक किया है। ये बाइक भी एमएस धोनी के गैराज में मिलती है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.