पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Harmanpreet Kaur And Meg Lanning | ICC Womens T20 World Cup Final IND Vs AUS Captains Harmanpreet Kaur And Meg Lanning Said What.

हार के बाद हरमन बोलीं- मुझे अपनी टीम पर अब भी भरोसा; ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- हम जीतने ही आए थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर। - Dainik Bhaskar
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर।
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांचवी बार आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप अपने नाम किया
  • फाइनल में मेजबान टीम ने भारतीय टीम को 85 रन से शिकस्त दी

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी बार आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप जीत लिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर रविवार को खेले गए फाइनल में मेजबान टीम ने भारत को 85 रन से हराया। टीम इंडिया पहली बार महिला टी-20 के फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया को एलिसा हीली ने जो आक्रामक शुरुआत दी, उसका फायदा बाकी बल्लेबाजों ने भी उठाया। दूसरी तरफ, भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी बिल्कुल फीकी नजर आई। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर हार से निराश हैं। लेकिन, साथ ही अपनी टीम पर भरोसा जताती हैं। वहीं, मेजबान कप्तान मेग लेनिंग को अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है। यहां मैच के बाद दोनों कप्तानों के बयान। 

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान बोलीं- जीत का यकीन था
मैच के बाद पुरस्कार समारोह में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा, “मुझे अपनी टीम और सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है। हमने इस वर्ल्डकप में उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन, जिस दिन सबसे ज्यादा जरूरी था। उस दिन हमने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। टीम इंडिया बहुत मजबूत है। उसने पहले मैच में हमें हराकर ये साबित भी कर दिया था। लेकिन, हम तो ये टूर्नामेंट जीतने के लिए ही आए थे। तैयारियां भी वैसी ही थीं। हर कोई हमसे विजेता बनने की उम्मीद कर रहा था। फाइनल में हमने अपनी रणनीति में बदलाव किया। मेगन शट ने गजब की बॉलिंग की। मैं जानती थी कि वो कितनी काबिल हैं और सही वक्त पर क्या कर सकती हैं। दोस्तों और परिवार के साथ सभी का शुक्रिया। अब ऑस्ट्रेलियंस जीत का जश्न मनाएं।” 

भारत की कप्तान ने कहा- फील्डिंग सबसे कमजोर पक्ष
फाइनल में हार के बाद हरमनप्रीत निराश हैं। मैच के बाद उन्होंने कहा, “ग्रुप स्टेज में हमारा प्रदर्शन बेहद शानदार था। लेकिन, आज हमने कई कैच छोड़े। हार के बावजूद मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। अगला डेढ़ साल हमारे लिए काफी महत्व रखता है। हम शांत रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हम जानते हैं कि टीम की फील्डिंग खराब है। इसी वजह से हम कई मैच हार चुके हैं। पहले मैच में जीत से हमें उत्साह और आत्मविश्वास मिला। लीग में भी हर मैच जीता। लेकिन, बदकिस्मती से हम फाइनल नहीं जीत सके। यहां रुकना नहीं है और सिर्फ सुधार की जरूरत है। मुझे यकीन है कि भविष्य में हम कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। घरेलू क्रिकेट से अच्छे प्लेयर्स को खोजना होगा।”