टीम इंडिया ने रविवार को वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 317 रन से हराया। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।
इस मैच में टीम इंडिया ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी। भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 95 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जीत के हीरो रहे। विराट ने 166* रन की पारी खेलते हुए 46वां वनडे शतक जमाया। शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
जवाब में श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। एक बल्लेबाज ने घायल होने की वजह से बैटिंग नहीं की। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।
श्रीलंका से 23 साल पुराना हिसाब चुकता
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी।
अब भारत ने विराट की दमदार परी के दम पर विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को बेहद मामूली स्कोर पर समेट दिया।
भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे का स्कोरकार्ड यहां देखें
अब देखिए वनडे की सबसे बड़ी जीत
जीत के 3 हीरो
अगले ग्राफिक में देखिए सीरीज के टॉप स्कोरर
ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट
अब पढ़िए विराट की पारी के बारे में...
पिछले चार वनडे में विराट का तीसरा शतक: करीब तीन साल तक शतक का सूखा झेलने वाले विराट अब शतकों की बारिश कर रहे हैं। पिछले चार वनडे मैचों में उन्होंने तीसरा शतक जमाया है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में सेंचुरी जमाने के बाद विराट ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले और तीसरे मैच में तिहरे अंक का स्कोर बनाया।
अगले ग्राफिक में देखिए विराट कोहली की पारी...
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 10वां वनडे शतक जमाया है। यह इस फॉर्मेट में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड विराट और सचिन के नाम संयुक्त रूप से था। इस मैच से पहले विराट ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 9-9 शतक जमाए थे। वहीं, सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 वनडे शतक जमाए थे।
अगले ग्राफिक में देखिए वनडे क्रिकेट के टॉप-5 बल्लेबाज। इनमें सबसे बेहतरीन औसत विराट का है।
अब भारतीय पारी...
ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट
गिल-विराट की मजबूत साझेदारी
95 के टीम स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (42 रन) के आउट होने के बाद विराट कोहली ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने ओपनर शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 बॉल पर 131 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप में कोहली ने 58 और गिल ने 71 रनों का योगदान दिया। गिल 97 बॉल में 116 रन बनाकर कसुन रजिथा की स्लोअर बॉल पर बोल्ड हो गए।
रोहित-गिल के बीच 95 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 95 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों ने 92 गेंदों का सामना किया। साझेदारी में रोहित ने 49 बॉल पर 42 और गिल ने 43 बॉल पर 45 रन बनाए। यहां रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हुए।
फोटोज में देखिए भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे का रोमांच
दो-दो बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें
सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी प्लेइंग में दो-दो बदलाव किए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या और उमरान मलिक को आराम दिया। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने धनंजय डी सिल्वा की जगह अशीन बंडारा और दुनिथ वेलागे की जगह जेफ्री वेंडरसे को खिलाया।
देखिए दोनों देशों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : दसुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अशीन बंडारा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, जेफ्री वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.