पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। टीम इंडिया का कोरोना काल में यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है। दौर में टीम इंडिया को 17 से 21 दिसंबर एडिलेड में डे-नाइट मैच तक खेले जाने हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया विज्ञप्ति के अनुसार एडिलेड स्टेडियम में 50% दर्शकों को मैच देखने की मंजूरी दी गई है। इस स्टेडियम की कैपेसिटी 54 हजार दर्शक है।
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में चार डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं। सभी में उसे जीत मिली है। न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने यहां पर डे नाइट टेस्ट खेले हैं। टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक डे नाइट टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेला है। इसमें वह जीती थी। एडिलेड में जब टीम इंडिया डे नाइट टेस्ट के लिए उतरेगी तो यह विदेश में उसका पहला डे नाइट टेस्ट होगा।
बॉक्सिंग डे टेस्ट में 25,000 फैन्स को इंट्री
क्रिसमस के बाद पहले हफ्ते में बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होगा। इसमें 25 हजार फैन्स को मैच देखने की मंजूरी दी गई है। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख है। फैन्स की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब मिलकर कोविड सुरक्षा प्लान तैयार करेंगे।
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
1st ODI (डे नाइट) | 27 नवंबर | सिडनी |
2nd ODI (डे नाइट) | 29 नवंबर | सिडनी |
3rd ODI (डे नाइट) | 2 दिसंबर | कैनबरा |
1st T20 ( नाइट) | 4 दिसंबर | कैनबरा |
2nd T20 (नाइट) | 6 दिसंबर | सिडनी |
3rd T20 (नाइट) | 8 दिसंबर | सिडनी |
1st Test (डे नाइट) | 17-21 दिसंबर | एडिलेड |
2nd Test | 26-30 दिसंबर | मेलबोर्न |
3rd Test | 07-11 जनवरी | सिडनी |
4th Test | 15-19 जनवरी | ब्रिस्बेन |
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.