साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के लिए चयनित खिलाड़ी आज से मुंबई में एकत्रित होंगे। यहां पर तीन दिन क्वारैंटाइन रहने के बाद 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खत्म होने के बाद अपने घर लौट गए हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ रोहित और विराट भी पहुंचेंगे। वह भी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ बायो-बबल में रहेंगे। उसके बाद 16 दिसंबर को जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे।
पुजारा ने दौरे से पहले परिवार के साथ फोटो शेयर किया
भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर परिवार साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि अगले दौरे से शुरू होने से पहले घर पर आखिरी दिन। आगे की चुनौतियों के लिए तैयार लेकिन इन दोनों को मिस करन का गम।
17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग पहुंचेगी टीम इंडिया
मीडिया के रिपोर्ट मुताबिक भारतीय टीम 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पहुंचेगी। वह आइरिन लॉज होटल में रूकेगी। भारत को पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेलना है। ये बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा। जो कि सेंचुरियन में सुपर स्पोर्ट्स पार्क पर खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट के लिए केप टाउन रवाना होने से पहले तक भारतीय टीम यहीं पर रूकेगी।
मैच के शेड्यूल
पहला टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर, 2021 (सेंचूरियन)
दूसरा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी, 2022 (जोहान्सबर्ग )
तीसरा टेस्ट: 11 से 15 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
वनडे सीरीज
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.