पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यहां सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज से पहले क्वारैंटाइन में हैं। इस दौरान शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मस्ती के मूड में नजर आए। धवन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे टी-शर्ट उतारकर पृथ्वी के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म ‘विश्वात्मा’ का ‘‘सात समुंदर पार...’’ गाना बज रहा है।
धवन ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘‘अब भी लैला मुझे पागल बना रही है।’’
दोनों टीम के बीच पहले वनडे सीरीज होगी
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 27 नवंबर से 3 वनडे और 4 दिसंबर से इतने ही टी-20 की सीरीज खेलना है। इसके बाद दोनों टीम के बीच 17 दिसंबर से 4 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी।
IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं धवन और पृथ्वी
धवन और पृथ्वी शॉ दोनों IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हैं। धवन ने लीग के 13वें सीजन में लगातार 2 शतक लगाए थे। IPL में वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस ने हराकर 5वीं बार खिताब जीता था।
डे-नाइट टेस्ट में 50% फैंस को एंट्री मिलेगी
डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में होगा, जिसमें सरकार ने 50% दर्शकों को मैच देखने की मंजूरी दे दी। इस स्टेडियम की कैपेसिटी 54 हजार दर्शक की है। इसके बाद क्रिसमस वीक में होने वाले बॉक्सिंग डे-टेस्ट में 25 हजार फैन्स को एंट्री मिलेगी। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख है। फैन्स की सुरक्षित एंट्री को लेकर विक्टोरियन गवर्नमेंट और मेलबोर्न क्रिकेट क्लब मिलकर कोविड सुरक्षा प्लान तैयार करेंगे।
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
1st ODI (डे नाइट) | 27 नवंबर | सिडनी |
2nd ODI (डे नाइट) | 29 नवंबर | सिडनी |
3rd ODI (डे नाइट) | 2 दिसंबर | कैनबरा |
1st T20 ( नाइट) | 4 दिसंबर | कैनबरा |
2nd T20 (नाइट) | 6 दिसंबर | सिडनी |
3rd T20 (नाइट) | 8 दिसंबर | सिडनी |
1st Test (डे नाइट) | 17-21 दिसंबर | एडिलेड |
2nd Test | 26-30 दिसंबर | मेलबर्न |
3rd Test | 07-11 जनवरी | सिडनी |
4th Test | 15-19 जनवरी | ब्रिस्बेन |
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.