पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बैटिंग के दौरान ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा चोटिल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के पास 197 रन की लीड हो चुकी है। दूसरी पारी में उसके सिर्फ दो ही विकेट गिरे हैं। जाहिर है टीम इंडिया को हार से बचने के लिए बड़ा टारगेट चेज करना होगा। ऐसे में अगर पंत और जडेजा बैटिंग नहीं कर पाए तो भारतीय टीम गहरी मुश्किल में पड़ जाएगी।
Rishabh Pant received treatment after copping a blow to his elbow from this Pat Cummins short ball.
— ICC (@ICC) January 9, 2021
He has now resumed his innings 💪#AUSvIND SCORECARD ▶ https://t.co/Zuk24dsH1tpic.twitter.com/PCfQRcbedD
कमिंस का बाउंसर पंत की कोहनी पर लगा
भारत की पहली पारी में पंत को बैटिंग के दौरान पैट कमिंस का बाउंसर कोहनी पर लगा। वे दर्द से कराह रहे थे। दूसरी पारी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋद्धिमान साहा ने संभाली। रविंद्र जडेजा के बाएं हाथ की उंगली में चोट है। दोनों का स्कैन कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
इसके बाद ही उनका इंजरी स्टेटस साफ हो सकेगा। यह पता लग सकेगा कि चोट कितनी गंभीर है और ये दोनों मैच में आगे खेल सकेंगे या नहीं। अगर नहीं खेल सके तो टीम इंडिया के पास एक स्पेशलिस्ट बैट्समैन और एक ऑलराउंडर कम हो जाएगा।
Another blow for India!
— ICC (@ICC) January 9, 2021
Ravindra Jadeja, who suffered a blow to his left thumb while batting, has been taken for scans.#AUSvIND pic.twitter.com/jPUlF7HddY
पंत बैटिंग करते रहे
इंजर्ड होने के बाद भी पंत बैटिंग करते रहे। इस दौरान उन्हें पेन किलिंग स्प्रे दिया गया था। एल्बो बैंडेज भी लगाया गया। जडेजा को मिशेल स्टार्क की एक उठती हुई गेंद लगी। उन्होंने भी पेन किलर स्प्रे लगाया और बाद में बैंडेज कवर के साथ बैटिंग की। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में दोनों ही मैदान पर नहीं उतरे।
अब तक पांच प्लेयर्स घायल
मोहम्मद शमी, उमेश यादव और लोकेश राहुल पहले ही इंजर्ड हैं। इस लिस्ट में पंत और जडेजा भी शामिल हो गए हैं। रेगुलर कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर भारत लौट चुके हैं। रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में टीम से जुड़े हैं। वे भी इंजर्ड थे। खास बात यह है कि शमी, पंत और जडेजा पेस बॉलर्स की शॉर्ट गेंद पर घायल हुए। शमी और जडेजा को स्टार्क की गेंद लगीं जबकि पंत को कमिंस की।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.