धोनी ने मैच के दौरान पहुंचे प्रशंसक को पहले दौड़ाया फिर गले लगा लिया

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • फैन के टी-शर्ट पर \'थाला\' लिखा था, दक्षिण भारत में बड़े भाई को यह कहा जाता है
  • धोनी इस मैच में बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर सके, पहली गेंद पर आउट हो गए

खेल डेस्क. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में दूसरा वनडे खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए। इस मैच को भारत ने 8 रन से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया जब फील्डिंग करने उतरी तो एक दर्शक मैदान में घुस गया। वह धोनी का प्रशंसक था। वह पूर्व भारतीय कप्तान से मिलना चाहता था, लेकिन धोनी उसके सामने दौड़ने लगे। प्रशंसक ने उनका पीछा किया, लेकिन भारतीय विकेटकीपर को नहीं पकड़ सका। अंत में धोनी खुद ही रूक गए और फैन को गले लगा लिया।

1) धोनी के फैन ने 7 नंबर की टी-शर्ट पहन रखी थी

फैन ने धोनी के नंबर 7 की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर 'थाला' लिखा हुआ था। धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स में खेलने की वजह से दक्षिण भारत में 'थाला' यानि की बड़ा भाई कहा जाता था। धोनी 2008 से चेन्नई के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता।

ट्वीटर पर एक क्रिकेट प्रशंसक ने लिखा, "फैन मैदान पर धोनी से मिलने पहुंचा और धोनी दौड़ने लगे। भाग्याशाली प्रशंसक।" धोनी इस मैच में बेहतर बल्लेबाजी नहीं कर सके। पहली ही गेंद पर जम्पा ने उन्हें आउट कर दिया था।

एक अन्य क्रिकेट प्रशंसक ने लिखा, "दूसरी पारी की शुरुआत से पहले अविश्वसनीय दृश्य। फैन ने मैदान पर धोनी का पीछा किया। टीम के सभी खिलाड़ी हंसते हुए देख रहे थे। वे आश्चर्य में नहीं थे। फैन को बाद में सिक्योरिटी ने बाहर किया।"