हैमिल्टन. न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज के चौथे वनडे में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से उसने भारत के खिलाफ सीरीज का स्कोर 1-3 कर लिया। न्यूजीलैंड ने ट्रेंट बोल्ट (5/21) और कोलिन डी ग्रांडहोम (3/26) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पहले भारतीय पारी 92 रन पर समेटी। बाद में हेनरी निकोलसस (30), रॉस टेलर (37), मार्टिन गुप्टिल (14) और कप्तान केन विलियम्सन (11) की मदद से 14.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया वनडे में 7वीं बार 100 के अंदर ऑलआउट हुई। वह 10 साल बाद 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है। उसका न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले वह 10 अगस्त 2010 को दाम्बुला में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 29.3 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी बार टीम इंडिया 100 के अंदर ऑलआउट
किसके खिलाफ | कब | स्कोर | मैदान |
पाकिस्तान | 13-10-1978 | 79 | सियालकोट |
ऑस्ट्रेलिया | 08-01-1981 | 63 | सिडनी |
श्रीलंका | 24-12-1986 | 78 | कानपुर |
श्रीलंका | 20-10-2000 | 54 | शारजाह |
दक्षिण अफ्रीका | 22-11-2006 | 91 | डरबन |
न्यूजीलैंड | 10-08-2010 | 88 | दाम्बुला |
न्यूजीलैंड | 31-01-2019 | 92 | हैमिल्टन |
न्यूजीलैंड ने चौथी बार भारत को 8 विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने वनडे मे भारतीय टीम को चौथी बार आठ विकेट के अंतर से हराया है। उसने घरेलू मैदान पर दूसरी बार टीम इंडिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले उसने 14 मार्च 2009 को ऑकलैंड में भारत को 8 विकेट से हराया था। इसके अलावा वह 13 जून 1979 को लीड्स (इंग्लैंड) और 15 नवंबर 1995 को जमशेदपुर में भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल कर चुका है।
टीम इंडिया 92 रन ही बना पाई
चौथे वनडे में भारत की पूरी 30.5 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके सात खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए। दो खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 18 रन युजवेंद्र चहल ने बनाए। वे नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने करियर में पांचवीं बार पांच विकेट लिए हैं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गुया।
न्यूजीलैंड ने 212 गेंद पहले लक्ष्य हासिल किया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने तीन गेंद में ही 14 रन बना लिए थे। हालांकि, चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें हार्दिक पंड्या के हाथों कैच करा दिया। उनकी जगह कप्तान केन विलियम्सन ने क्रीज संभाली। पिछले तीनों वनडे में 25 से ज्यादा का स्कोर करने वाले विलियम्सन इस बार 11 रन ही बना पाए। भुवनेश्वर ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। इसके बाद हेनरी निकोलस और रॉस टेलर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 54 रन जोड़े और न्यूजीलैंड ने 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सबसे कम गेंद में जीत हासिल की
कितनी गेंद पहले जीते | टीम | कहां | कब |
212 | न्यूजीलैंड | हैमिल्टन | 2019 |
209 | श्रीलंका | दाम्बुला | 2010 |
181 | श्रीलंका | हम्बनटोटा | 2012 |
176 | श्रीलंका | धर्मशाला | 2017 |
174 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 1981 |
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड में सबसे कम स्कोर
भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड में वनडे खेलते हुए 100 रन का स्कोर पार नहीं कर पाई। यह उसका न्यूजीलैंड में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूजीलैंड में न्यूनतम स्कोर 108 रन था। जो उसने एक जनवरी 2003 को 41.1 ओवर और 26 दिसंबर 2002 को ऑकलैंड में 32.5 ओवर में बनाया था।
भारत की शुरुआत खराब हुई
इससे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। उसके दोनों ओपनर्स 23 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। भारत ने 8 विकेट महज 55 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे।
बोल्ट ने हेडली की बराबरी की
ट्रेंट बोल्ट ने वनडे में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में हमवतन रिचर्ड हैडली की बराबरी की। हैडली ने 115 वनडे में 3.30 की इकॉनमी से 158 विकेट लिए थे। उन्होंने पांच बार पांच विकेट लिए थे। बोल्ट के अब 74 वनडे में 5.17 की इकॉनमी से 133 विकेट हो गए हैं।
किसी एक देश में सबसे कम वनडे में बोल्ट के 100 विकेट
मैच | खिलाड़ी | देश |
49 | ट्रेंट बोल्ट | न्यूजीलैंड |
53 | वकार यूनिस | यूएई |
56 | ग्लेन मैक्ग्रा | ऑस्ट्रेलिया |
56 | ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया |
60 | शॉन पोलाक | दक्षिण अफ्रीका |
61 | मखाया एनटिनी | दक्षिण अफ्रीका |
62 | वसीम अकरम | यूएई |
62 | शेन वार्न | ऑस्ट्रेलिया |
ऐसे गिरे भारतीय टीम के विकेट
स्कोरकार्ड : भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित शर्मा कै एंड बो. ट्रेंट बोल्ट | 07 | 23 | 0 | 0 |
शिखर धवन एलबीडब्ल्यू बो. ट्रेंट बोल्ट | 13 | 20 | 1 | 1 |
शुभमन गिल कै एंड बो. ट्रेंट बोल्ट | 09 | 21 | 1 | 0 |
अंबाती रायडू कै. मार्टिन गुप्टिल बो. कोलिन डी ग्रांडहोम | 00 | 04 | 0 | 0 |
दिनेश कार्तिक कै. टॉम लाथम बो. कोलिन डी ग्रांडहोम | 00 | 03 | 0 | 0 |
केदार जाधव एलबीडब्ल्यू बो. ट्रेंट बोल्ट | 01 | 07 | 0 | 0 |
हार्दिक पंड्या कै. टॉम लाथम बो. ट्रेंट बोल्ट | 16 | 20 | 4 | 0 |
भुवनेश्वर कुमार बो. कोलिन डी ग्रांडहोम | 01 | 12 | 0 | 0 |
कुलदीप यादव कै. कोलिन डी ग्रांडहोम बो. टोड एस्टल | 15 | 33 | 1 | 0 |
युजवेंद्र चहल नॉटआउट | 18 | 37 | 3 | 0 |
खलील अहमद बो. जेम्स नीशम | 05 | 05 | 1 | 0 |
एक्सट्रा : 07, कुल स्कोर : 92/10 (30.5 ओवर)
विकेट पतन : 1-21, 2-23, 3-33, 4-33, 5-33, 6-35, 7-40, 8-55, 9-80, 10-92
गेंदबाजी : मैट हेनरी 8-2-30-0, ट्रेंट बोल्ट 10-4-21-5, कोलिन डी ग्रांडहोम 10-2-26-3, टोड एस्टल 2-0-9-1, जेम्स नीशम 0.5-0-5-1
स्कोरकार्ड : न्यूजीलैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मार्टिन गुप्टिल कै. हार्दिक पंड्या बो. भुवनेश्वर कुमार | 14 | 04 | 2 | 1 |
हेनरी निकोलस नॉटआउट | 30 | 42 | 4 | 1 |
केन विलियम्सन कै. दिनेश कार्तिक बो. भुवनेश्वर कुमार | 11 | 18 | 2 | 0 |
रॉस टेलर नॉटआउट | 00 | 04 | 0 | 0 |
एक्सट्रा : 01, कुल स्कोर : 93/2 (14.4 ओवर)
विकेट पतन : 1-14, 2-39
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 5-1-25-2, खलील अहमद 3-0-19-0, हार्दिक पंड्या 3-0-15-0, युजवेंद्र चहल 2.4-0-32-0, कुलदीप यादव 1-0-2-0
भारत ने दो बदलाव किए थे
इस मैच से 19 साल के क्रिकेटर शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। मोहम्मद शमी के फिट नहीं होने के कारण खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया था। ’
टीमें-
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टोड एस्टल, कोलिन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.