• Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Vs South Africa Live Score, Pune Test, Day 2 Virat Kohli 7th Double Century Beats Sachin Tendulkar, Sehwag

कोहली ने 7वां दोहरा शतक लगाया, सचिन-सहवाग समेत 6 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की, कोहली ने नाबाद 254 और जडेजा ने 91 रन बनाए
  • दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 36/3, भारत 565 रन आगे
  • विराट कोहली सबसे ज्यादा दोहरे शतक के मामले छठे खिलाड़ी, महेला जयवर्धने और वॉली हेमंड की बराबरी की
  • कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मर्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ा
  • कोहली अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले कप्तान
  • रिकी पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 41 शतक लगाए

   

खेल डेस्क. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 565 रन की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की थी। कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 91 रनों की पारी खेली। कोहली ने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले वे दुनिया के छठे और पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, जावेद मियांदाद, युनिस खान, मर्वन अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया।
 
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्कराम खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उनके बाद डीन एल्गर 6 रन पर बोल्ड हो गए। दोनों को उमेश यादव ने आउट किया। टेम्बा बवुमा (8) को मोहम्मद शमी ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। थिउनिस डी ब्रुईन 20 और एनरिच नोर्त्जे 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

कोहली के टेस्ट में 7 हजार रन पूरे
कोहली ने टेस्ट में 7000 रन भी पूरे कर लिए। वे कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सर डॉन ब्रैडमैन ने 6 दोहरे शतक लगाए थे। कोहली ने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया। वे अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 शतक लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे कप्तान बन गए। इस मामले में विश्व स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए।
 
 

विराट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 150+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश 150+ रन
विराट कोहली भारत 9
सर डॉन ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 8
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 7

 

कोहली-जडेजा ने 225 रन की साझेदारी की
अजिंक्य रहाणे 59 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर विकेटकीपर डीकॉक के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी की। दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए ये 10वीं शतकीय साझेदारी थी। रविंद्र जडेजा ने करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। उन्होने कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 225 रन साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी को एक-एक सफलता मिली।
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ी देश शतक
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 41
विराट कोहली भारत 40
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 33
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 20
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 19
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 19

 

कोहली ने इंजमाम को पीछे छोड़ा
कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (25) को पीछे छोड़ दिया।
 

विराट ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया
कोहली का यह 69वां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैदान पर 12वां शतक है। वे सबसे ज्यादा शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर (51), राहुल द्रविड़ (36) और सुनील गावस्कर (34) के बाद चौथे भारतीय हैं। कोहली ने 10 पारियों के बाद शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दिसंबर 2018 में लगाया था। तब उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी।
 

कोहली सबसे कम पारियों में 26 शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

खिलाड़ी देश पारी
सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ऑस्ट्रेलिया 69
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 121
सचिन तेंदुलकर भारत 136
विराट कोहली भारत 138
सुनील गावस्कर भारत 144
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 145

       

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी
विराट का कप्तान के तौर पर यह 19वां शतक है। इस मामले में वे दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रुप से दूसरे नंबर आ गए। स्मिथ ने कप्तान रहते 25 टेस्ट शतक लगाए थे। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर एलन बोर्डर, स्टीव वॉ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों ने कप्तान रहते 15 टेस्ट शतक लगाए।
 

खिलाड़ी देश शतक
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 26
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 19
विराट कोहली भारत 19
एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 15

 

मयंंक ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया
इससे पहले मैच के पहले दिन मयंक अग्रवाल ने लगातार दूसरा शतक लगाते हुए 108 रन की पारी खेली। उन्होंने पिछले टेस्ट में 215 रन बनाए थे। मयंक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में दो टेस्ट की सीरीज में ऐसा किया था। उन्होंने नागपुर में 109 और कोलकाता में 165 रन की पारी खेली थी।चेतेश्वर पुजारा 58 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 14 रन बनाए थे।
 

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल कै. डुप्लेसिस बो. रबाडा 108 195 16 2
रोहित शर्मा कै. डीकॉक बो. रबाडा 14 35 1 0
चेतेश्वर पुजारा कै. डुप्लेसिस बो. रबाडा 58 112 9 1
विराट कोहली नाबाद 254 336 33 2
अजिंक्य रहाणे कै. डीकॉक बो. महाराज 59 168 8 0
रविंद्र जडेजा कै. डी ब्रुईन बो. मुथुसामी 91 104 8 2

 

रन : 601/5, ओवर : 156.3, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 25/1, 163/2, 198/3, 376/4, 601/5.

गेंदबाजी : वर्नोन फिलैंडर: 26-6-66-0, कगिसो रबाडा: 30-3-93-3, एनरिच नोर्त्जे: 25-5-100-0, केशव महाराज: 50-10-196-1, सेनुरान मुथुसामी: 19.3-1-97-1, डीन एल्गर: 4-0-26-0, एडेन मार्करा: 2-0-17-0.
 

स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डीन एल्गर बो. उमेश 6 13 1 0
एडेन मार्कराम एलबीडब्ल्यू बो. उमेश 0 2 0 0
थिउनिस डी ब्रुईन नाबाद 20 38 4 0
टेम्बा बवुमा कै. साहा बो. शमी 8 15 1 0
एनरिच नोर्त्जे नाबाद 2 22 0 0

 

रन : 36/3, ओवर: 15, एक्स्ट्रा : 0.

विकेट पतन : 2/1, 13/2, 33/3.

गेंदबाजी : इशांत शर्मा : 4-0-17-0, उमेश यादव : 4-1-16-2, रविंद्र जडेजा : 4-4-0-0, मोहम्मद शमी : 3-1-3-1.