खेल डेस्क. आईपीएल के 30वें मैच में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 39 रन से हरा दिया। दिल्ली से मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 18.5 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। यह उसकी लगातार तीसरी हार है। वहीं, दिल्ली की टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ दो साल बाद जीत हासिल की। उसे पिछली जीत 2017 में मिली थी। तब से दिल्ली को लगातार तीन मुकाबलों में हार मिली थी।
हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। जॉनी बेयरस्टो ने 41 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए। क्रिस मॉरिस और कीमो पॉल को तीन-तीन सफलता मिली।
रबाडा का तीसरा ओवर बना टर्निंग प्वाइंट
एक समय लगा रहा था कि वॉर्नर मैच को अकेले जीत ले जाएंगे। कगिसो रबाडा ने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में मैच बदल दिया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को अय्यर के हाथों कैच कराया। इसके बाद विजय शंकर को पंत के हाथों कैच कराया। इन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई।
Fun Fact: @DelhiCapitals are unbeaten in 4 games away from the Feroz Shah Kotla 💪🔥🔥#SRHvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/vx4jM48Cq0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2019
दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए
इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 और कॉलिन मुनरो ने 40 रन बनाए। हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए।
खलील ने दिल्ली के ओपनर्स को पवेलियन भेजा
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ (4 रन) के रूप में लगा। उनके बाद शिखर धवन (7 रन) भी आउट हो गए। दोनों को खलील ने आउट किया। अभिषेक शर्मा ने मुनरो को आउट कर दिल्ली को तीसरा झटका दिया। मुनरो ने आउट होने से पहले अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। अय्यर का विकेट भुवनेश्वर ने लिया। ऋषभ पंत (23) को खलील ने पवेलियन भेजा। पंत ने अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी भी की। क्रिस मॉरिस (4) को राशिद खान ने बोल्ड किया। भुवनेश्वर ने कीमो पॉल (7) को भी आउट किया।
अंक तालिका (15-04-2019, रात 12:15 बजे तक)
टीम | मैच | जीत | हार | अंक |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 8 | 7 | 1 | 14 |
दिल्ली कैपिटल्स | 8 | 5 | 3 | 10 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | 8 | 4 | 4 | 8 |
मुंबई इंडियंस | 7 | 4 | 3 | 8 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 8 | 4 | 4 | 8 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 3 | 4 | 6 |
राजस्थान रॉयल्स | 7 | 2 | 5 | 4 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 7 | 1 | 6 | 2 |
सनराइजर्स ने चार और दिल्ली ने दो बदलाव किए
इस मैच से सनराइजर्स के नियमित कप्तान केन विलियम्सन की टीम में वापसी हुई। इससे पहले हुए मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार ने टीम की अगुआई की थी।दिल्ली ने टीम में दो बदलाव किए। कॉलिन इनग्राम, राहुल तेवतिया की जगह कॉलिन मुनरो और अमित मिश्रा को टीम में जगह मिली। वहीं, हैदराबाद ने चार बदलाव किए। मोहम्मद नबी, यूसुफ पठान, मनीष पांडेय और सिद्धार्थ कौल को टीम में जगह नहीं मिली। नबी की जगह कप्तान विलियम्सन आए। वहीं, रिकी भुई, अभिषेक शर्मा और खलील अहमद को मौका दिया गया।
Toss news from Hyderabad.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2019
Kane Williamson is back as the Captain and elects to bowl first against the @DelhiCapitals. #SRHvDC pic.twitter.com/nBw4aFMQrT
स्कोरकार्ड: दिल्ली कैपिटल्स
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
पृथ्वी शॉ कै. बेयरस्टो बो. खलील | 4 | 5 | 0 | 0 |
शिखर धवन कै. भुवनेश्वर बो. खलील | 7 | 8 | 1 | 0 |
कॉलिन मुनरो कै. बेयरस्टो बो. अभिषेक | 40 | 24 | 4 | 3 |
श्रेयस अय्यर कै. बेयरस्टो बो. भुवनेश्वर | 45 | 40 | 5 | 0 |
ऋषभ पंत कै. हुड्डा बो. खलील | 23 | 19 | 3 | 0 |
क्रिस मॉरिस बो. राशिद | 4 | 8 | 0 | 0 |
अक्षर पटेल नाबाद | 14 | 11 | 1 | 0 |
कीमो पॉल एलबीडब्ल्यू बो. भुवनेश्वर | 7 | 4 | 0 | 1 |
कगिसो रबाडा नाबाद | 2 | 2 | 0 | 0 |
रन : 155/7, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 9.
विकेट पतन : 11/1, 20/2, 69/3, 125/4, 127/5, 133/6, 152/7.
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 4-0-33-2, खलील अहमद: 4-0-30-3, संदीप शर्मा: 4-0-30-0, दीपक हुड्डा: 1-0-8-0, अभिषेक शर्मा: 1-0-10-1, विजय शंकर: 2-0-17-0, राशिद खान: 4-0-22-1.
स्कोरकार्ड : सनराइजर्स हैदराबाद
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
डेविड वॉर्नर कै. अय्यर बो. रबाडा | 51 | 47 | 3 | 1 |
जॉनी बेयरस्टो कै. रबाडा बो. पॉल | 41 | 31 | 5 | 1 |
केन विलियम्सन कै. रबाडा बो. पॉल | 3 | 8 | 0 | 0 |
रिकी भुई कै. अक्षर बो. पॉल | 7 | 12 | 0 | 0 |
विजय शंकर कै. पंत बो. रबाडा | 1 | 2 | 0 | 0 |
दीपक हुड्डा बो. मॉरिस | 3 | 4 | 0 | 0 |
अभिषेक शर्मा कै. पॉल बो. मॉरिस | 2 | 3 | 0 | 0 |
राशिद खान कै. पॉल बो. मॉरिस | 0 | 1 | 0 | 0 |
भुवनेश्वर कुमार कै. एंड बो. रबाडा | 2 | 4 | 0 | 0 |
संदीप शर्मा नाबाद | 1 | 1 | 0 | 0 |
खलील अहमद कै. रबाडा | 0 | 1 | 0 | 0 |
रन : 116/10, ओवर : 18.5, एक्स्ट्रा : 5.
विकेट पतन : 72/1, 78/2, 101/3, 106/4, 106/5, 110/6, 110/7, 112/8, 116/9, 116/10.
गेंदबाजी : इशांत शर्मा: 3-0-19-0, कगिसो रबाडा: 3.5-0-22-4, क्रिस मॉरिस: 3-0-22-3, अक्षर पटेल: 2-0-23-0, कीमो पॉल: 4-0-17-3, अमित मिश्रा: 3-0-13-0.
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.