पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली. आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी से पहले सभी आठ फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को रिटेन (जो टीम में रहेंगे) और रिलीज (जिन्हें टीम से बाहर किया गया) खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी में होगा। वैसे तो इस बार कई नामी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मगर, सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, क्रिस लिन और शिमरॉन हेटमायर के हैं।
2019 में उथप्पा केकेआर के लिए 12 मैच खेले थे। मगर वो एक ही बार पचास का आंकड़ा पार कर पाए। उनका स्ट्राइक रेट पिछले 5 सालों में सबसे कम 115.10 था। इसी के चलते इस सीजन में केकेआर ने उन्हें रिलीज किया। पिछले सीजन में केकेआर ने उन्हें 6.4 करोड़ रु. देकर अपने साथ रखा था।
किस फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया-
आरसीबी ने सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया
आईपीएल-2019 में जहां हर फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 82 करोड़ रुपए का सैलरी कप था। वहीं 2020 में टीमों के पास नीलामी में अपने मनपसंद खिलाड़ियों को चुनने के लिए 85 करोड़ का बजट होगा। दिसंबर में होने वाली नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब के पास मनपसंद खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 42.70 करोड़ होंगे। इसके बाद केकेआर के पास 35.65 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स के पास 28.90 करोड़ होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नीलामी से पहले सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2020 के लिए सबसे कम 5 खिलाड़ियों को नीलामी से पहले छोड़ा है।
फ्रेंचाइजी का नाम | मौजूदा सैलरी कैप (करोड़ों में) |
कुल खिलाड़ियों की जगह |
कुल विदेशी खिलाड़ियों की जगह |
चेन्नई सुपर किंग्स | 14.60 | 5 | 2 |
दिल्ली कैपिटल्स | 57.15 | 11 | 5 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 42.70 | 9 | 4 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 35.65 | 11 | 4 |
मुंबई इंडियंस | 13.05 | 7 | 2 |
राजस्थान रॉयल्स | 28.90 | 11 | 4 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर | 27.90 | 12 | 6 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 17.00 | 7 | 2 |
पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के लिए कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.