26 मार्च से शुरू होगा IPL:लीग स्टेज के 55 मुकाबले मुंबई और 15 पुणे में, जल्द जारी होगा शेड्यूल

नई दिल्लीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। गुरुवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल में इसका फैसला लिया गया। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे। मुंबई में खेले जाने वाले सभी मुकाबले वानखेड़े, डॉ डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे। वहीं, पुणे के मैच MCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वानखेड़े स्टेडियम और डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20, जबकि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। बचे हुए 15 मुकाबले MCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। प्लेऑफ के मैच कहां होंगे। इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

IPL चैयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा- पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। टूर्नामेंट बंद दरवाजों के पीछे नहीं खेला जाएगा। इसमें 25 से 50 फीसदी फैंस आ सकेंगे। लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र में होंगे। ऐसे में राज्य सरकार के नियम के अनुसार, फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी।

गुरुवार की अन्य बड़ी खबरें-
मयंक अग्रवाल होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान

पंजाब किंग्स ने IPL 2022 के लिए मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ देकर रिटेन किया था। अब इस भारतीय बल्लेबाज को पंजाब किंग्स कप्तान बनाया जा सकता है। जल्द ही फ्रेंचाइजी इसकी घोषणा करेगी। मयंक 2018 से ही इस टीम का हिस्सा हैं। केएल राहुल पिछले सीजन जब कप्तान थे तब कुछ मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में मयंक ने पंजाब की कप्तानी भी की थी। PTI से फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि पूरी संभावना है कि मयंक ही टीम के कप्तान होंगे। इस सप्ताह के आखिर तक ऐलान हो जाएगा।

बता दें कि पंजाब ने अब तक एक बार भी IPL का खिताब अपने नाम नहीं किया है।पिछले सीजन टीम के कप्तान केएल राहुल थे। जो अब लखनऊ टीम का हिस्सा होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदी एक और टीम

आईपीएल ऑक्शन 2022 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम।
आईपीएल ऑक्शन 2022 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम।

दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर जीएमआर ग्रुप ने भी UAE में होने वाले टी-20 लीग में एक टीम खरीद ली है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर जीएमआर ग्रुप के टूर्नामेंट से जुड़ने की जानकारी दी। ECB ने कहा, 'भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर की दिग्गज, GMR ग्रुप ने UAE में होने वाली टी-20 लीग के लिए दुबई फ्रेंचाइजी और टीम उतारने के अधिकार खरीद लिए हैं।' ECB जून-जुलाई में लीग की शुरुआत करना चाहती है। UAE में लोकल खिलाड़ियों की कमी है। इसलिए टूर्नामेंट काफी हद तक विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर रहेगा। लीग के सभी मैच रात में खेले जाएंगे। अमीरात बोर्ड ने टूर्नामेंट के मीडिया अधिकार पहले ही 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 10 साल के लिए बेच दिए हैं।

खबरें और भी हैं...