IPL 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में कई खिलाड़ी हैं जो मालामाल हो गए हैं। कोलकाता के वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक की सैलरी तो 39 गुना ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ को 2022 के सीजन में 6 करोड़ मिलेंगे, जबकि 2021 सीजन में इस खिलाड़ी की सैलरी सिर्फ 20 लाख थी।
ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पैसे पंजाब के पास
IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होंगे। ये फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 72 करोड़ रुपए के साथ जाएगी। वहीं, राजस्थान के पास 62 करोड़ और हैदराबाद के 68 करोड़ बचे हैं। सबसे कम पैसे दिल्ली के पास हैं। वो ऑक्शन में 47.50 करोड़ के साथ उतरेगी।
IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।
IPL 2022 के लिए रिटेन किए गए 27 खिलाड़ियों की लिस्ट
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा 16 करोड़
जसप्रीत बुमराह 12 करोड़
सूर्यकुमार यादव 8 करोड़
किरोन पोलार्ड 6 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़
मोहम्मद सिराज 7 करोड़
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल 12 करोड़ (टीम के पर्स से 14 करोड़ रुपए कटेंगे)
अर्शदीप सिंह 4 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद
केन विलियम्सन 14 करोड़
अब्दुल समद 4 करोड़
उमरान मलिक 4 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स
रवींद्र जडेजा 16 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी 12 करोड़
मोइन अली 8 करोड़
ऋतुराज गायकवाड 6 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत 16 करोड़
अक्षर पटेल 9 करोड़
पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़
एनरिक नॉर्त्या 6.5 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स
आंद्रे रसेल 12 करोड़ रुपए
वरुण चक्रवर्ती 8 करोड़ रुपए
वेंकटेश अय्यर 8 करोड़ रुपए
सुनील नरेन 6 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन- 14 करोड़
जोस बटलर- 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़
इन खिलाड़ियों की सैलरी धोनी से भी ज्यादा
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं, दिल्ली ने ऋषभ पंत को 16 करोड़, सनराइजर्स हैदाराबाद ने कैप्टन केन विलियम्सन को 14 करोड़, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ और RCB ने विराट कोहली को 15 करोड़ में रिटेन किया है। इन सभी की सैलरी धोनी से ज्यादा है। माही को चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.