• Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Player Auction 2020 | IPL Auction 2020 Live IPL Auction Today Latest News Updates On Indian Premier League Player Auction, IPL Sold Unsold Players List

फ्रेंचाइजियों ने 140.3 करोड़ रुपए खर्च कर 62 खिलाड़ी खरीदे, इनमें 33 भारतीय और 29 विदेशी; 11 स्लॉट खाली रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • 5 घंटे में खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हुई, 73 खाली जगहों के लिए 338 खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में थे
  • ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे बिके, उन्हें कोलकाता ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा
  • मैक्सवेल को पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए और मॉरिस को बेंगलुरु ने 10 करोड़ रुपए में टीम में लिया
  • नीलामी में पीयूष चावला सबसे महंगे भारतीय रहे, उन्हें चेन्नई ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा
  • सबसे उम्रदराज 48 साल के तांबे को केकेआर ने खरीदा, सबसे युवा 15 साल के नूर की बोली नहीं लगी

खेल डेस्क. आईपीएल सीजन 13 के लिए कोलकाता में गुरुवार को नीलामी हुई। अधिकतम 73 खिलाड़ियों की बोली लगाई जा सकती थी। 5 घंटे चले ऑक्शन के दौरान 62 खिलाड़ी बिके। इनमें 33 भारतीय और 29 विदेशी हैं। फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को खरीदने में 140.3 करोड़ रुपए खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके हमवतन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस 10 करोड़ रुपए में बिके, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपनी टीम में शामिल किया। 


48 साल के स्पिनर प्रवीण तांबे ऑक्शन में बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्हें केकेआर ने खरीदा। उधर, सबसे युवा अफगानिस्तान के नूर अहमद को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

कॉटरेल 17 गुना ज्यादा कीमत पर बिके
विकेट लेने के बाद आर्मी सैल्यूट के लिए फेमस वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के लिए भी फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाई। उन्हें पंजाब ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीयों में अब तक पीयूष चावला सबसे महंगे बिके। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा। 

बिश्नोई ने चौंकाया, अंडर-19 कैप्टन प्रियम को 1.9 करोड़ रुपए मिले
चौंकाने वाला नाम राजस्थान के तेज गेंदबाज रवि बिश्नोई का रहा। बिश्नोई की कोई चर्चा नहीं थी, लेकिन 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को पंजाब ने 2 करोड़ रुपए  में खरीदा। अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। 17 साल के यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपए में राजस्थान और ऑलराउंडर वरुण चक्रवर्ती 4 करोड़ में बिके। झारखंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह भी 1.9 करोड़ में बिके। उन्हें हैदराबाद ने खरीदा।

बल्लेबाज

प्लेयरबेस प्राइस (रुपए में)कितने में बिके (रुपए में)खरीदने वाली फ्रेंचाइजी
क्रिस लिन(ऑस्ट्रेलिया)2 करोड़2 करोड़मुंबई इंडियन
एरॉन फिन्च(ऑस्ट्रेलिया)1 करोड़4.4 करोड़आरसीबी
जेसन रॉय(इंग्लैंड)1.5 करोड़1.5 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
इयॉन मॉर्गन(इंग्लैंड)1.5 करोड़5.25 करोड़केकेआर
रॉबिन उथप्पा1.5 करोड़3 करोड़राजस्थान रॉयल्स
प्रियम गर्ग 20 लाख1.9 करोड़हैदराबाद
विराट सिंह 20 लाख1.9 करोड़हैदराबाद
राहुल त्रिपाठी 20 लाख60 लाखकेकेआर
हेटमायर (वेस्टइंडीज)50 लाख7.75 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
डेविड मिलर (द अफ्रीका)75 लाख75 लाखराजस्थान रॉयल्स
सौरभ तिवारी50 लाख50 लाखमुंबई इंडियंस
टॉम बेंटन (इंग्लैंड)1 करोड़1 करोड़केकेआर

ऑलराउंडर

प्लेयरबेस प्राइस (रुपए में)कितने में बिके (रुपए में)खरीदने वाली फ्रेंचाइजी
मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)2 करोड़10.75 करोड़किंग्स इलेवन पंजाब
क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका)1.5 करोड़10 करोड़आरसीबी
सैम कुरेन (इंग्लैंड)1 करोड़5.5 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)2 करोड़15.5 करोड़केकेआर
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)1.5 करोड़1.5 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
वरुण चक्रवर्ती20 लाख4 करोड़केकेआर
दीपक हुडा40 लाख50 लाखकिंग्स इलेवन पंजाब
यशस्वी जायसवाल 20 लाख2.4 करोड़राजस्थान रॉयल्स
मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)2 करोड़2 करोड़हैदराबाद
जिमी नीशम (न्यूजीलैंड)50 लाख50 लाखकिंग्स इलेवन पंजाब
संदीप बावनका20 लाख 20 लाखहैदराबाद
पवन देशपांडे20 लाख20 लाखआरसीबी
स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया)1 करोड़4.8 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)20 लाख20 लाखकेकेआर
फैबियन एलेन(वेस्टइंडीज)50 लाख50 लाखहैदराबाद
क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)75 लाख3 करोड़किंग्स इलेवन पंजाब
तेजिंदर ढिल्लन20 लाख20 लाखपंजाब
अब्दुल समद20 लाख20 लाखहैदराबाद
अनिरुद्ध जोशी20 लाख20 लाखराजस्थान रॉयल्स
दिग्विजय देशमुख20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
प्रिंस बलवंत राय सिंह20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
संजय यादव20 लाख20 लाखहैदराबाद
टॉम कुरेन (इंग्लैंड)1 करोड़1 करोड़राजस्थान
इसरू उडाना50 लाख50 लाखआरसीबी

विकेटकीपर 

प्लेयरबेस प्राइस (रुपए में)कितने में बिके (रुपए में)खरीदने वाली फ्रेंचाइजी
एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया)50 लाख2.4 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
अनुज रावत (भारत)20 लाख80 लाखराजस्थान रॉयल्स
प्रभसिमरन सिंह20 लाख55 लाखकिंग्स इलेवन पंजाब
जे फिलिप (ऑस्ट्रेलिया)20 लाख20 लाखआरसीबी
निखिल नाइक20 लाख20 लाखकेकेआर
शहबाज अहमद20 लाख20 लाखआरसीबी

गेंदबाज

प्लेयरबेस प्राइस (रुपए में)कितने में बिके (रुपए में)खरीदने वाली फ्रेंचाइजी
कूल्टर नाइल (ऑस्ट्रेलिया)1 करोड़8 करोड़मुंबई इंडियंस
शेल्डन कॉटरेल (वेस्टइंडीज)50 लाख8.5 करोड़किंग्स इलेवन पंजाब
जयदेव उनादकट1 करोड़3 करोड़राजस्थान रॉयल्स
पीयूष चावला1 करोड़6.75 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
आकाश सिंह20 लाख20 लाख राजस्थान रॉयल्स
कार्तिक त्यागी20 लाख1.3 करोड़राजस्थान रॉयल्स
इशान पोरेल20 लाख20 लाखकिंग्स इलेवन पंजाब
एम सिद्धार्थ20 लाख20 लाखकेेकआर
रवि विश्नोई20 लाख2 करोड़किंग्स इलेवन पंजाब
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)2 करोड़2 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
मोहित शर्मा50 लाख50 लाखदिल्ली कैपिटल्स
तुषार देशपांडे20 लाख20 लाखदिल्ली कैपिटल्स
आर साईं किशोर20 लाख20 लाखचेन्नई सुपर किंग्स
मोहसिन खान20 लाख20 लाखमुंबई इंडियन
केन रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया)1.5 करोड़4 करोड़आरसीबी
उसैन थॉमस (वेस्टइंडीज)50 लाख50 लाखराजस्थान
प्रवीण तांबे 20 लाख20 लाखकेकेआर
डेल स्टेन (द अफ्रीका)2 करोड़2 करोड़आरसीबी
एंड्र्यू टाई (ऑस्ट्रेलिया)1 करोड़1 करोड़राजस्थान रॉयल्स