आज अथिया शेट्टी के हो जाएंगे केएल राहुल:विरासत में मिली क्रिकेट...पिता की गलती से मिला नाम, कॉफी विद करण विवाद में भी फंसे

स्पोर्ट्स डेस्क2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्‌टी की बेटी अथिया शेट्‌टी से शादी करने जा रहे हैं। शनिवार को खंडाला में हल्दी की रस्म हुई।

इस स्टोरी में हम राहुल के करियर को पलट कर देखेंगे। पिता की गलती से नया नाम मिलना, 12 साल की उम्र में 2 दोहरे शतक का कारनामा करना, काफी विद करण शो में कॉन्ट्रोवर्सी होना..राहुलनामा में कई रोचक चैप्टर हैं, उन सब से गुजरेंगे। आखिर में राहुल-अथिया की रोमांटिक तस्वीरें भी...

सबसे पहले जानिए राहुल के पिता की वह गलती...जिसके कारण उन्हें यह नाम मिला
केएल राहुल के पिता डॉ. केएन लोकेश सुनील गावस्कर के फैन थे। वे अपने बेटे का नाम गावस्कर के बेटे के नाम पर रखना चाहते थे। गावस्कर के बेटे का नाम रोहन था, लेकिन केएल के पिता केएन लोकेश को मालुम था कि गावस्कर के बेटे का नाम राहुल है। इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम केएल राहुल रख दिया।

विरासत में मिली क्रिकेट
केएल राहुल के पिता भी अच्छे क्रिकेटर रहे हैं। वे कॉलेज लेवल पर खेलते थे। ऐसे में केएल राहुल को खेल विरासत के रूप में मिला। राहुल ने बचपन में फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और तैराकी की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। आखिरकार क्रिकेट को करियर के रूप में चुना।

NIT में पले-बढ़े, वहीं से स्कूलिंग की
केएल राहुल के पिता NIT (नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ इंजीनियरिंग, कर्नाटक) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। उनकी मां भी मंगलौर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। राहुल ने अपना हाई स्कूल NITK इंग्लिश मीडियम स्कूल और कॉलेज प्री-यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के सेंट अलॉयसियस से पूरा किया। बाद में वे बेंगलुरु की जैन यूनिवर्सिटी में पढ़ने लगे, ताकि पूरा ध्यान क्रिकेट में लगा सकें। इस यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम अच्छी थी।

12 साल की उम्र में 2 दोहरे शतक
राहुल ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट अकादमी में दाखिला ले लिया था। दो साल बाद वे क्लब क्रिकेट खेलने लगे। 12 साल की उम्र में राहुल ने कर्नाटक के लिए अंडर-13 इंटर जोनल टूर्नामेंट में 2 दोहरे शतक लगाए थे। बाद में वे कर्नाटक के लिए अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और अंडर 23 टीम का हिस्सा रहे। 18 साल की उम्र में राहुल अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए।

इसी साल उन्हें कर्नाटक की रणजी टीम के लिए भी खेलने का मौका मिला। उन्होंने पंजाब के खिलाफ अपना डेब्यू किया। उन्हें अगले सीजन में टीम में शामिल नहीं किया गया, लेकिन राहुल ने मेहनत की और 2012-13 में कर्नाटक की रणजी टीम में वापसी की और उस सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले और 50 की एवरेज से 400 रन बनाए। 2013-14 के डोमेस्टिक सीजन में उन्होंने 1,033 फर्स्ट क्लास रन बनाए और उस सीजन के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर बने।

2013 में IPL टीम RCB से जुड़े
राहुल 2013 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज IPL फ्रेंचाइजी RCB से जुड़े। उनका पहला सीजन खास नहीं रहा। अगले साल उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा। उन्होंने 11 मैच खेले और 166 रन बनाए।
2016 के सीजन में उन्हें RCB ने फिर खरीदा, तब राहुल ने IPL सीजन में 397 रन बनाए। वे कंधे की चोट के कारण 2017 का सीजन नहीं खेल सके थे। पिछले साल उन्हें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

अब देखिए केएल राहुल का IPL करियर

2014 में मिली टीम इंडिया की डेब्यू कैप
राहुल ने 2014 में मेलबर्न में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। बॉक्सिंग-डे टेस्ट में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने डेब्यू कैप दी थी। राहुल रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने सिडनी टेस्ट में मुरली विजय के साथ ओपनिंग करते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक (110 रन) जमाया।

वनडे में डेब्यू मैच में सेंचुरी बनाई
केएल राहुल को 2016 में जिम्बाब्वे दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। राहुल (100*) ने अपनी पहली ही इनिंग में शतक जड़ा। वे 100* रन बनाकर नॉट आउट रहे। यह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने इसी के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू भी किया।
यहां देखिए राहुल का इंटरनेशनल करियर

अब राहुल का डोमेस्टिक करियर

...और अब बात उस कॉन्ट्रोवर्सी की
केएल राहुल साल 2019 में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ करण जौहर के TV शो काफी विद करण में गए थे। वहां पंड्या ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पण की। उसके बाद दोनों को बोर्ड की ओर से चेतावनी भी मिली थी। राहुल ने शो में कहा था- 'मैं मलाइका अरोड़ा का फैन हूं। मलाइका मेरी क्रश रही हैं, लेकिन जब मुझे पता चला कि वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है, तो उनके लिए मेरा क्रश खत्म हो गया।'

यह फोटो काफी विद करण के उसी विवादित शो की है।
यह फोटो काफी विद करण के उसी विवादित शो की है।

अब देखिए अथिया और केएल राहुल की शादी की तैयारी से जुड़ीं कुछ तस्वीरें...

खंडाला के इसी विला में राहुल-अथिया की हल्दी की रस्म हुईं।
खंडाला के इसी विला में राहुल-अथिया की हल्दी की रस्म हुईं।
वेन्यू को कुछ इस तरह सजाया गया।
वेन्यू को कुछ इस तरह सजाया गया।
यह फोटो सोशल मीडिया से ली गई है।
यह फोटो सोशल मीडिया से ली गई है।