- धोनी मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते : कुलदीप
- कुलदीप के इस बयान के बाद धोनी के समर्थकों ने उन्हें ट्रोल किया
खेल डेस्क. महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से गेंदबाजों को मदद और सही रिव्यू के लिए जाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके फैसले हमेशा ज्यादातर मौकों पर सही होते हैं, लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव का विचार इससे अलग है। सीएट अवॉर्ड्स के दौरान धोनी के बारे में पूछे गए सवाल पर कुलदीप ने कहा, "उनके फैसले कई बार गलत हैं, लेकिन आप उनसे इस बात को कह नहीं सकते।" कुलदीप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे।
'धोनी जरूरी वक्त पर बोलते हैं'
-
कुलदीप ने कहा, "वे मैच के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। धोनी ओवर के बीच में वह तभी बोलते हैं, जब उन्हें जरूरी लगता है।" कुलदीन ने पहला वनडे 2017 में खेला था। तब धोनी 13 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके थे। कुलदीप ने 44 वनडे में 87 विकेट लिए।
-
कुलदीप को यूजर्स ने ट्रोल किया
Kuldeep ko apni bowling bhi dhayan dena chaiye na ki ye sab bolna chaiye hai
— Love Roman and salman😍😍 (@Vickysh89192339) May 14, 2019 -
If your performance doesn't do the talking, your mouth does..
— S.Arun (@attitudeisgod) May 14, 2019 -
Dhoni was scolding him for his continuous atrocities.. That's the reason I think
— Praz (@prasannacri) May 14, 2019 -
धोनी ने दो वर्ल्ड कप अपनी कप्तानी में जीते
धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची थी। धोनी 2015 वर्ल्ड कप में भी कप्तान थे, लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम बाहर हो गई थी।
-
रविवार को आईपीएल में धोनी चौथा फाइनल जीतने से चूक गए। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल जीता था। इस सीजन में धोनी ने 15 मैच में 134.62 की स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए।