कश्मीर पर ट्वीट के बाद PAK क्रिकेटर रिजवान ट्रोल हुए:लिखा- दुआएं कश्मीरियों के साथ; यूजर्स बोले- इतनी फिक्र है तो आतंकी भेजना बंद करो

4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान को नेटिजन्स ने जमकर ट्रोल किया। दरअसल, रिजवान ने पाकिस्तान में कश्मीर एकता दिवस के दिन कश्मीरियों को लेकर ट्वीट किया था। जिस पर रिजवान ट्रोल हो गए।

रिजवान ने लिखा - मेरा दिल, दुआएं और दर्द कश्मीर और कश्मीरियों के साथ है। अल्लाह पाक आप सब के लिए बे-इंतेहा असानी करें, आमीन।

इस पर भारतियों ने लिखा - इतनी फिक्र है तो आतंकी भेजना बंद करो।

रिजवान का ट्वीट।
रिजवान का ट्वीट।

अब देखिए किस तरह ट्रोल हुए रिजवान

पाकिस्तान 5 फरवरी को मनाता है कश्मीर दिवस
पाकिस्तान हर साल 5 फरवरी को कश्मीर सॉलिडेरिटी डे मनाता है। इस दिन नेशनल हॉलिडे होता है। इसका मकसद खुद को कश्मीरियों के समर्थन में खड़े दिखाना है। पहली बार 1990 में पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी पार्टी के काजी हुसैन अहमद ने कश्मीर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर सॉलिडेरिटी डे स्ट्राइक के लिए अपील की। शरीफ तब जमात की मदद से ही सत्ता में आए थे। कश्मीर एकता दिवस मनाने की शुरुआत 2004 में की गई थी।

पाकिस्तान के PM ने भी किया ट्वीट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी कश्मीर पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आज सभी पाकिस्तानी कश्मीरियों के लिए समर्थन करने आए हैं। भारतीय कश्मीर के लोग संघर्ष कर रहे है लेकिन, उन्होंने आजादी की मशाल को जलाए रखा है।' इस पर भी भारतीयों ने उन्हें ट्रोल किया।

शाहबाज शरीफ का ट्वीट।
शाहबाज शरीफ का ट्वीट।

भारतीयों ने शाहबाज को भी ट्रोल किया

क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़े..

वर्ल्ड कप देखा तो खुद को वहीं महसूस किया:रवींद्र जडेजा बोले- 5 महीने बाद भारत की जर्सी पहनकर खुशी हुई; रणजी में कॉन्फिडेंस मिला

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। टेस्ट मैच से पहले BCCI ने रवींद्र जडेजा के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने अपने सर्जरी के बाद हुए रिहैब एक्सपीरिएंस को शेयर किया। पढ़े पूरी खबर

कप्तान रोहित का सबसे बड़ा टेस्ट:भारत और WTC फाइनल के बीच खड़ा ऑस्ट्रेलिया; शर्मा का कप्तानी अनुभव कम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज रोहित शर्मा के कप्तानी करियर का पहला सबसे बड़ा टेस्ट होगा। 9 फरवरी से नागपुर में पहला टेस्ट खेला जाएगा। फरवरी 2022 में कप्तानी मिलने के बाद रोहित 2 ही टेस्ट में भारत की कप्तानी कर सके। इस बीच इंजरी के कारण वे इंग्लैंड और बांग्लादेश में 3 टेस्ट नहीं खेल सके। पढ़े पूरी खबर

2007-WC फाइनल में धोनी ने जोगिंदर को क्यों दिया ओवर:RP सिंह बोले- 17वें ओवर में हरभजन को रन पड़े, जोगिंदर ही एकमात्र विकल्प थे

2007 में पहली बार हुए टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। इस जीत में अहम किरदार निभाने वाले गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जोगिंदर शर्मा ने 4 टी-20 और 4 वनडे मैच खेले। पढ़े पूरी खबर