पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खेल डेस्क. महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर नई चयन समिति का भी वही रुख है, जो पूर्व चीफ सिलेक्टर एमसके प्रसाद का था। प्रसाद ने इसी साल जनवरी में कहा था कि धोनी की टीम इंडिया में तभी वापसी होगी, जब वे आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नए चीफ सिलेक्टर सुनील जोशी भी धोनी को लेकर यही राय रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब रविवार को सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई, तो उसमें समिति ने धोनी को लेकर औपचारिक चर्चा तो नहीं की। लेकिन यह तय कर दिया कि उनके नाम पर तभी विचार किया जाएगा, जब वे आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
बोर्ड सूत्र ने बताया कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जब टीम इंडिया चुनी जाएगी, तब आईपीएल के बाद हुए टूर्नामेंट के प्रदर्शन पर भी चयन समिति की नजर रहेगी। लेकिन, इस टूर्नामेंट में अच्छा खेलने वालों का पलड़ा भारी रहेगा।
धोनी खेलना शुरू करेंगे, तभी वापसी होगी : पूर्व चीफ सिलेक्टर
इससे पहले, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी यह इशारा कर चुके हैं कि अगर धोनी आईपीएल में अच्छा खेलते हैं, तो टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। धोनी 8 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। वे फिलहाल आईपीएल के लिए चेन्नई में तैयारी कर रहे हैं और 29 मार्च को चेन्नई-मुंबई के बीच टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच से मैदान पर वापसी करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.