पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ranji Final 2020 | Ranji Trophy Final Saurashtra Vs Bengal In Rajkot First Days Play Cheteshwar Pujara Jaydev Unadkat Abhimanyu Easwaran Anustup Majumdar.

रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन सौराष्ट्र का स्कोर 206/5; सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले बंगाल के मजुमदार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सौराष्ट्र के देसाई (बाएं) और बारोट ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। - Dainik Bhaskar
सौराष्ट्र के देसाई (बाएं) और बारोट ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की।
  • राजकोट में खेले जा रहे रणजी फाइनल में बंगाल के खिलाफ सौराष्ट्र की अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गिरे
  • पुजारा कुछ देर बैटिंग करने के बाद बीमारी की वजह से पवैलियन लौटे, बंगाल के मजुमदार की उंगली में चोट

खेल डेस्क. राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ 5 विकेट पर 206 रन बना लिए। आज दूसरे दिन का खेल होगा। इसके पहले सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग का फैसला किया। उन्हें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन बाद में पांच विकेट गिर गए। चेतेश्वर पुजारा बीमारी की वजह से रिटायर्ड होकर पवैलियन लौटे। वहीं, बंगाल के प्रमुख बल्लेबाज अनुस्तूप मजुमदार की उंगली में भी गंभीर चोट है। उनका स्कैन कराया गया है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई।  

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं
सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई और अभि बारोट ने ओपनिंग की। देसाई ने 38 और बारोट ने 54 रन की पारी खेली। विश्वराज जडेजा ने भी 54 रन बनाए। शेल्डन जैक्सन और सरकारिया ज्यादा देर नहीं टिक सके। पुजारा ने 24 गेंद पर 5 रन बनाए। इसी दौरान उनकी तबियत नासाज हुई। वे रिटायर होकर पवैलियन लौट गए। जानकारी के मुताबिक, पुजारा को बुखार और टॉन्सिल्स की परेशानी है। वो आगे बैटिंग कर पाते हैं या नहीं, इस बारे में टीम मैनेजमेंट ने कोई बयान नहीं दिया। बंगाल के लिए ईशान पोरेल और शाहबाज अहमद ने 1-1 जबकि आकाशदीप ने 3 विकेट लिए। 

मजुमदार घायल
सौराष्ट्र की अच्छी शुरुआत के बाद बंगाल ने पांच विकेट लेकर वापसी जरूर की लेकिन, इस क्रम में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अनुस्तूप मजुमदार घायल हो गए। मजुमदार स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कैच लेने के प्रयास में उनकी उंगली चोटिल हुई। उनका स्कैन कराया गया। अगर इसमें फ्रेक्चर निकला तो यह बंगाल के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। सेमीफाइनल में मजुमदार के शतक की बदौलत ही बंगाल ने कर्नाटक को हराया था।