टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक्सीडेंट के बाद पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। हॉस्पिटल के सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया है कि पंत के घुटने में गंभीर चोट है, उनके घुटने के 4 में से 3 लिगामेंट टूटे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, क्लीनिकल मेडिकल एग्जामनेशन के बाद ऋषभ के घुटने के 4 में से 3 लिगामेंट टूटे हुए लग रहे हैं। हालांकि, लिगामेंट की वास्तविक स्थिति का पता MRI रिपोर्ट से ही चलेगा। पंत के फोरहेड यानी माथे पर जो गंभीर जख्म थे, उनकी सर्जरी हो चुकी है। हालांकि इस बात की आशंका बनी हुई है कि दिल्ली कैपिटल्स का यह अहम प्लेयर IPL 2023 में खेल सकेगा या नहीं।
शनिवार को दिल्ली से देहरादून जाते समय पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
लंदन से आई बहन साक्षी
एक्सीडेंट के बाद पंत की बहन साक्षी लंदन से उनका हाल जानने मैक्स हास्पिटल पहुंचीं। अस्पताल में उनकी मां सरोज पंत, बहन साक्षी और साथी नितीश राणा हैं। DDCA के निदेशक श्याम शर्मा, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर भी ऋषभ से मिलने मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे थे।
CM धामी ने भी माना- हाईवे पर गड्ढे हादसे की वजह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और पंत की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से भी लंबी बातचीत की। बाद में कहा- एक्सीडेंट हाईवे पर मौजूद गड्ढे की वजह से हुआ।
DDCA की अपील- अस्पताल न जाएं
DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने पंत के फैंस और बाकी लोगों से एक अपील करते हुए कहा- ऋषभ से मिलने जाने से बचें। इससे संक्रमण का खतरा है। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और हम उनकी हेल्थ अपडेट्स पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जय शाह खुद उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।
पंत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
घायल पंत का विकल्प खोज रहा बोर्ड
कार एक्सीडेंट में घायल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। फरवरी में होने वाली इस सीरीज के लिए टीम सिलेक्शन कमेटी को पंत का विकल्प खोजना होगा। फिलहाल जो नाम रेस में आगे चल रहे हैं, वे हैं... केएस भरत, संजू सैमसन, ईशान किशन और उपेंद्र कुमार। पढ़ें पूरी खबर
भास्कर की पड़ताल पर पंत की मुहर
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हाईवे के गड्ढे की वजह से हुआ था। यह बात खुद पंत ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा से कही। शर्मा शनिवार को देहरादून के अस्पताल में पंत से मिलने गए थे। वहां उन्होंने अस्पताल में ऋषभ, उनकी मां और डॉक्टरों से बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
5 क्रिकेटर्स की कहानी...जो एक्सीडेंट से उबरे
स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार को कार दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में हम आपको 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बड़े कार एक्सीडेंट का शिकार हुए और उससे उबरकर मैदान पर जोरदार वापसी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
पंत को रिकवरी में एक साल लग सकता है
3 दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम से बाहर हुए ऋषभ पंत को एक और झटका लगा है। पंत गुरुवार रात बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें 5 जगहों पर चोटें आई हैं। इनमें माथा, दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने पैर का घुटना, टखना और अंगूठा शामिल हैं। घुटने, टखने और कलाई की चोट अहम हैं, क्योंकि इन जगहों का इस्तेमाल विकेटकीपिंग के लिए अहम है। पूरी खबर पहने के लिए क्लिक करें।
पंत जिस मर्सिडीज में थे, उसकी सेफ्टी रेटिंग 5 स्टार
25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत जिस कार में सवार थे, वह करीब एक करोड़ रुपए एक्स शोरूम कीमत वाली मर्सिडीज GLE 43 है। यह कार सेफ्टी के मामले में सेफ मानी जाती है। इसकी सेफ्टी रेटिंग भी 5 स्टार है। पढ़िए पूरी खबर
हाईवे पर जहां पंत की मर्सिडीज पलटी, वो ब्लैक-स्पॉट
NH 58 नेशनल हाईवे (दिल्ली–हरिद्वार) पर रुड़की के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसा जिस जगह पर हुआ, वहां 50 मीटर तक सड़क ऊबड़-खाबड़ है। गड्ढ़े हैं, गिट्टी बिखरी पड़ी है। प्रशासन ने इस जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित कर रखा है। हालांकि, हादसे के पहले तक इस स्पॉट पर डेंजर जोन एक साइन बोर्ड नहीं लगा था। अब हादसे के बाद प्रशासन ने यहां साइन बोर्ड लगा दिया है। स्पॉट की नाप-जोख करने सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। आज दिल्ली और देहरादून से भी कुछ अधिकारी यहां जांच के लिए पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.