कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब ठीक हो रहे हैं। 25 साल के स्टार विकेटकीपर पंत अब स्टिक के सहारे चलने भी लगे हैं। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इसके लिए पंत कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
पंत ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया फैंस को दिखाई है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्विमिंग पूल के अंदर पानी में चलते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक स्टिक है। पंत ने पोस्ट में लिखा, 'छोटी-बड़ी हर चीज के लिए आभारी हूं।'
30 दिसंबर 2022 को सुबह 5:30 बजे दिल्ली से देहरादून जाते हुए कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंत 6 हफ्ते तक अस्पताल में रहे और अब रिकवरी कर रहे हैं।
बता दें कि पंत मैदान में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका जिक्र कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। पढ़ें पूरा इंटरव्यू- वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे ऋषभ पंत
अब देखिए पंत की वह पोस्ट...
कुछ दिन पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे
पंत कुछ दिन पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे। उन्होंने 10 फरवरी को कुछ फोटोज पोस्ट किए थे। जिसमें वे एक्सीडेंट के बाद पहली बार चलते नजर आए थे। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर।'
पहले देहरादून, फिर मुंबई में हुआ इलाज
एक्सीडेंट के बाद पंत करीब 6 हफ्तों तक मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती रहे। वहां उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। उनका शुरुआती इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था। बाद में BCCI ने पंत को बेहतर इलाज के लिए मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट करा लिया था। जहां BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ।
एक्सीडेंट के बाद 16 जनवरी को पंत ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने ठीक होने का मैसेज पोस्ट किया था। पंत ने हादसे के बाद खुद को हॉस्पिटल पहुंचाने वालों को धन्यवाद कहा था।
पंत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
पंत के घुटने के 3 लिगामेंट टूटे
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक्सीडेंट के बाद पंत का इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। हॉस्पिटल के सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया है कि पंत के घुटने में गंभीर चोट है, उनके घुटने के 4 में से 3 लिगामेंट टूटे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सर्जरी के बाद पंत की पहली पोस्ट: लिखा- रिकवरी चैलेंज के लिए तैयार हूं
कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट की है। घुटने की सफल सर्जरी के बाद अपनी पोस्ट में उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.