साउथ अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा अपनी घरेलू टी20 क्रिकेट लीग में अनसोल्ड रहे हैं। उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है। बावुमा के अलावा डीन एल्गर भी अनसोल्ड रहे हैं। सोमवार रात साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी थी। लीग की शुरुआत 2023 के जनवरी-फरवरी में होगी। इन टीमों के मालिक IPL फ्रेंचाइजीज के मालिक हैं।
देर रात तक चली नीलामी में राइजिंग स्टार ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न कैप 9.2 मिलियन रैंड (540,000 डॉलर) में खरीदा। फ्रेंचाइजी ने मार्को यानसेन को 61 लाख रैंड में अपने साथ जोड़ा। जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स ने रिली रोसोऊ को 69 लाख रैंड अपनी टीम में शामिल किया। लुंगी एनगिडी को 34 लाख डॉलर, जबकि तबरेज शम्सी को 43 लाख डॉलर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने लिया।
लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी
लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस केपटाउन, डरबन सुपर जाएंट्स, जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप हिस्सा लेंगी।
हर टीम के पास 16 करोड़ का पर्स था
एक फ्रेंचाइजी 17 खिलाड़ियों को अपने साथ रख सकती है। जिसमें 10 साउथ अफ्रीका के और 7 विदेशी प्लेयर होने चाहिए। एक टीम के पास 16 करोड़ का पर्स था।
ग्रीम स्मिथ होंगे इस लीग के कमिश्नर
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ इस लीग के कमिश्नर होंगे। यह पहला मौका है जब एक क्रिकेटर ही किसी टी-20 फ्रेंचाइजी लीग को लीड करेगा। इस लीग को शुरू करने का आइडिया IPL के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुंदर रमन का है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.