- रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा अब भी टॉप पर
- सिर्फ 1 रन से रोहित से आगे निकलने से चूके वॉर्नर
खेल डेस्क. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई (रविवार) को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही इस टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम के ओपनर रोहित शर्मा अब भी यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। अब उनका रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ही तोड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए इन दोनों बल्लेबाजों को फाइनल मैच में शतक लगाना होगा।
रोहित ने 9 मैचों में बनाए 648 रन
विश्व कप में रोहित ने 81 के औसत से 9 मैचों में कुल 648 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 शतक और एक अर्द्धशतक भी लगाया। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 647 रन बनाए। भारत की तरह ही ऑस्ट्रेलिया भी वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है ऐसे में वॉर्नर सिर्फ 1 रन से रोहित की बराबरी करने से चूक गए।
विलियम्सन और रूट तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
फाइनल खेल रही दोनों टीमों में से अब इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ही रोहित शर्मा से ज्यादा रन बना सकते हैं। ये दोनों फिलहाल चौथी और पांचवीं पायदान पर हैं। रूट अबतक 10 मैचों में 68.62 के औसत से 549 रन बना चुके हैं। वे रोहित से 99 रन पीछे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन टूर्नामेंट के 9 मैचों में 91.33 के एवरेज से 548 रन बना चुके हैं। वे रोहित से 100 रन पीछे हैं। ऐसे में रोहित को पछाड़ने के लिए दोनों ही बल्लेबाजों को कम से कम शतक लगाना होगा।
विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 क्रिकेटर (13 जुलाई तक)
मैच | नाबाद | रन | बेस्ट | औसत | 100/50 | 4/6 | |
रोहित शर्मा (भारत) | 9 | 1 | 648 | 140 | 81 | 5/1 | 67/14 |
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 10 | 1 | 647 | 166 | 71.88 | 3/3 | 66/8 |
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 8 | 1 | 606 | 124* | 86.57 | 2/5 | 60/2 |
जो रूट (इंग्लैड) | 10 | 2 | 549 | 107 | 68.62 | 2/3 | 48/2 |
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) | 9 | 2 | 548 | 148 | 91.33 | 2/2 | 48/3 |
Very little to pick between these two so far – who will win this sub-contest in the #CWC19 final on Sunday at Lord's?#ENGvNZ pic.twitter.com/Mp4wOrXuRB
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 12, 2019
वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
मैच | रन | बॉल | स्ट्राइक रेट | 4 | 6 |
दक्षिण अफ्रीका | 122* | 144 | 84.72 | 13 | 2 |
ऑस्ट्रेलिया | 57 | 70 | 81.42 | 3 | 1 |
पाकिस्तान | 140 | 113 | 123.89 | 14 | 3 |
अफगानिस्तान | 1 | 10 | 10 | 0 | 0 |
विंडीज | 18 | 23 | 78.26 | 1 | 1 |
इंग्लैंड | 102 | 109 | 93.57 | 15 | 0 |
बांग्लादेश | 104 | 92 | 113.04 | 7 | 5 |
श्रीलंका | 103 | 94 | 109.57 | 14 | 2 |
न्यूजीलैंड | 1 | 4 | 25 | 0 | 0 |