पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Women’s T20 World Cup | Sachin Tendulkar Virat Kohli Gautam Gambhir Reactions On Team India Lost ICC Women's T20 World Cup Final Against Australia.

कोहली बोले- टीम के प्रदर्शन पर फख्र, गंभीर ने कहा- ट्रॉफी आती-जाती रहेंगी, आज हर भारतीय महिला जीती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्वकप फाइनल शुरू होने के पहले रणनीति बनाती टीम इंडिया। - Dainik Bhaskar
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 विश्वकप फाइनल शुरू होने के पहले रणनीति बनाती टीम इंडिया।
  • महिला टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 85 रन से हराकर पांचवी बार खिताब जीता
  • भारतीय टीम की हार के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर ने टीम को प्रेरक बयानों से सांत्वना दी

खेल डेस्क. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को हराकर महिला टी-20 वर्ल्डकप फाइनल जीत लिया। भारतीय टीम को 85 रन से शिकस्त मिली। बेथ मूनी के 78 और एलिसा हीली के 75 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 99 रन पर ही सिमट गई। इस हार से टीम निराश है। कप्तान हरमनप्रीत ने यह माना भी। दूसरी तरफ विराट कोहली और गौतम गंभीर ने भारतीय महिला टीम की हौसलाअफजाई की। उन्हें हार से निराश न होने का मंत्र दिया। 

कोहली बोले- आप शानदार वापसी करेंगी
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 12 मार्च से साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी में व्यस्त हैं। उन्होंने भारतीय महिला टीम को हार से निराश या हताश न होने की सलाह दी। ट्विटर पर एक प्रेरक संदेश में कोहली ने कहा, “भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जिस तरह के प्रयास किए, उस पर मुझे फख्र है। मुझे पूरा यकीन है कि यह लड़कियां भविष्य में बेहद मजबूत वापसी करेंगी।

गंभीर ने कहा- यह हर भारतीय महिला की जीत
महिला टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया। गंभीर ने भी टीम को हौसला बनाए रखने की सलाह दी। एक ट्वीट में गंभीर ने कहा, “कुछ साल पहले तक कोई ये कल्पना भी नहीं कर सकता था कि करोड़ों आंखें महिला क्रिकेट वर्ल्डकप देख रही होंगी। कप (टूर्नामेंट) आते और जाते रहेंगे। लेकिन, आज हर उस भारतीय लड़की की जीत हुई जिसने सामाजिक बंधनों को चुनौती दी, उनका सामना किया। ऑस्ट्रेलिया को बधाई।

सचिन ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई दी
सचिन तेंडुलकर ने मैच के बाद ट्वीट किया। कहा, “ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई। भारतीय टीम के लिए ये मुश्किल दिन था। हमारी टीम अभी युवा है लेकिन जल्द ही मजबूत होकर सामने आएगी। भारतीय टीम ने दुनियाभर में कई लोगों को प्रेरित किया। हमें उस पर गर्व है। मेहनत करती रहें, आशा का दामन कभी न छोड़ें। एक दिन आप यही विश्वकप जीतेंगी।

मंधाना ने कहा- टीम को अकेला छोड़ दें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद ओपनर स्मृति मंधाना भी निराश नजर आईं। मीडिया से बातचीत में मंधाना ने कहा, “यह आत्मविश्लेषण का समय है। विफलता आपको जीत से कहीं ज्यादा सबक देती हैं। टीम को फिलहाल अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए। हमें ये सोचना है कि अगले कुछ साल में हम खुद को कैसे बेहतर टीम बना सकते हैं। टी-20 हमारे लिए वैसे भी बेस्ट फॉर्मेट नहीं है। वनडे हम ज्यादा बेहतर खेलते हैं। लेकिन, अब हम सभी फॉर्मेट पहले से ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं। हेड कोच डब्लूवी. रमन का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है।”