इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2022 की ICC मेंस और विमेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। मेंस टीम में दो और विमेंस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मेंस टीम में शामिल किए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को टीम का कप्तान चुना गया है।
विमेंस टीम में भारत की स्मृति मंधना, रेणुका सिंह और हरमनप्रीत कौर को जगह मिली है। हरमनप्रीत को टीम का कप्तान बनाया गया है। इन टीमों का चयन 2022 में वनडे के प्रदर्शन के आधार पर किया है।
देखिए ICC मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर 2022
अब ग्राफिक्स के जरिए देखिए चयनित खिलाड़ियों का ODI में परफॉर्मेंस
देखिए ICC की वनडे विमेंस टीम ऑफ ईयर-2022
एलिसा हेली (ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका), नताली सिवर (इंग्लैंड), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), हरमनप्रीत कौर (कप्तान) (भारत), अमेलिया केर ( न्यूजीलैंड),सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), आयबोंगा खाका (साउथ अफ्रीका), रेणुका सिंह ठाकुर (भारत), शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)।
ICC की टेस्ट टीम ऑफ ईयर में पंत इकलौते भारतीय
टी-20 और वनडे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को साल 2022 की टेस्ट टीम ऑफ ईयर का ऐलान भी कर दिया है। इसमें ऋषभ पंत इकलौते भारतीय हैं। टीम में सबसे ज्यादा 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जगह मिली है। इंग्लैंड के तीन क्रिकेटर शामिल किए गए हैं। टीम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के पहले सीजन का खिताब जीतने वाली न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।
देखिए ICC टेस्ट टीम ऑफ ईयर
उस्मान ख्वाजा, क्रेग ब्रेथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरिस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पंत, पैट कमिंस, कगिसो रबाड़ा, नॉथन लायन और जेम्स एंडरसन।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.