रियल मैड्रिड और ब्राजील के फॉरवर्ड विनिशियस जूनियर नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार हुए। रविवार को स्पेन की लीग लालिगा में उन पर विपक्षी टीम मलोरका के फंस ने नस्लीय टिप्पणी की। स्ट्रीमिंग सर्विस DAZN ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें फैंस विनिशियस को “मोनो” यानी बंदर कह कर पुकार रहे है। फैंस कह रहे है - ब्राजील का खिलाड़ी बंदर।
तीन बार हुए नस्लीय दुर्व्यवहार का शिकार
विनीसियस को कम से कम तीन मौकों पर फैंस से नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है। पहली बार नवंबर 2021 में बार्सिलोना के खिलाफ, दूसरी बार सितंबर 2022 में एटलेटिको मैड्रिड और तीसरी बार दिसंबर 2022 के आखिर में वलाडोलिड के खिलाफ हुआ। तीनों ही मैच स्पाकिं में हुए और स्पेनिश टीम के खिलाफ हुए है।
विनिशियस को नहीं मिला न्याय
विनीसियस ने लालिगा पर दिसंबर में मैचों में नस्लवादी फैंस के बारे में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद रविवार को हुई घटना पर विनिशियस ने कहा - यह रंगभेद और जेनोफोबिक है, यानी विदेशियों के खिलाफ भेदभाव। यूरोप में एक ब्लैक ब्राजीलियाई के सफल होने की खुशी यहां बहुल लोगों को परेशान करती है।
2018 में रियल मेड्रिड से जुड़े थे
विनिशियस जूनियर 22 साल के विनिशियस 2018 में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से जुड़े थे। उन्होंने अपना करियर ब्राजील के क्लब फ्लेमिंगो से शुरू किया था। अब तक विनिशियस रियल मेड्रिड में 200 मगच खेल चुके है जिसमें उनके 49 गोल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.