पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की एक पोस्ट 2020 में सबसे ज्यादा बार लाइक की गई है। इस साल अगस्त में विराट और अनुष्का शर्मा ने अपने पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा था और सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाएं देने की होड़ लग गई थी। विराट की यही पोस्ट 2020 में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई है। ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
27 अगस्त को विराट ने की थी पोस्ट
27 अगस्त को विराट ने अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अनुष्का जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे देंगी। विराट-अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। इस पोस्ट को अब तक 6.44 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
हाल ही में अनुष्का ने की थी योगा की पोस्ट
पिछले हफ्ते ही अनुष्का ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो साझा की थी। फोटो में अनुष्का शीर्षासन करती नजर आ रही हैं और इसे सफल बनाने में उनके पति विराट कोहली मदद कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़कर वापस आएंगे विराट
विराट फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया की कमान संभाले हुए हैं। वनडे और टी-20 सीरीज के बाद विराट पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत वापस आ जाएंगे। पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा। इसके बाद विराट पैटरनिटी लीव पर रहेंगे। BCCI ने विराट की लीव भी अप्रूव कर दी है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच | तारीख | वेन्यू |
1st Test (डे नाइट) | 17-21 दिसंबर | एडिलेड |
2nd Test | 26-30 दिसंबर | मेलबोर्न |
3rd Test | 07-11 जनवरी | सिडनी |
4th Test | 15-19 जनवरी | ब्रिस्बेन |
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.