- विराट ने 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का फोटो शेयर किया
- उस मुकाबले में कोहली ने नाबाद 82 और धोनी ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी
Dainik Bhaskar
Sep 12, 2019, 05:41 PM ISTखेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वे धोनी के सामने घुटने के बल सिर झुकाए बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर तीन साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच के बाद की है। इसे शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। विशेष रात, जब इस आदमी ने मुझे ऐसे दौड़ाया था, जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट हो रहा हो।'
विराट के इस फोटो के शेयर करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स धोनी के संन्यास लेने संबंधी अटकलें लगाने लगे, साथ ही विराट के इस ट्वीट करने की वजह पूछने लगे। फैंस को लगा कि धोनी ने टीम को अपने रिटायरमेंट से जुड़ा कोई हिंट दिया होगा, जिसकी वजह से विराट ने ऐसा ट्वीट किया।
14 ओवर में भारत के 4 विकेट गिर गए थे
भारत मोहाली में खेले गए उस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया था। मैच में 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब भारत का चौथा विकेट गिरा था, तब जीत के लिए 36 गेंदों पर 67 रन की जरूरत थी। ऐसे में जरूरी रन रेट बढ़ने की वजह से टीम दबाव में थी। उस वक्त विराट 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे थे और अगले बल्लेबाज के रूप में कप्तान धोनी मैदान पर उतरे। उन्होंने लगातार स्ट्राइक रोटेट की और तेजी से रन बनाए। इस दौरान विराट ने अगली 21 गेंदों पर 47 रन बना दिए। इसके बाद भारतीय टीम ये मैच जीत गई थी। विराट ने 51 गेंद पर नाबाद 82 रन और धोनी 10 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए।
A game I can never forget. Special night. This man, made me run like in a fitness test 😄 @msdhoni 🇮🇳 pic.twitter.com/pzkr5zn4pG
— Virat Kohli (@imVkohli) September 12, 2019
विराट ने तब भी धोनी की तारीफ की थी
27 मार्च 2016 को हुए उस मैच की क्लोजिंग सेरेमनी में भी विराट ने धोनी का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, 'धोनी ने मुझे शांत रखा, हम विकेट के बीच हमेशा अच्छा दौड़ते हैं, हमारे बीच एक समझ है, इसलिए ही आप जिम में ट्रेनिंग लेते हैं और तभी आपको वो फिटनेस मिलती है, जिसकी जरूरत आज पड़ी। इस पारी को मैं अपनी शीर्ष तीन पारियों में रखूंगा, शायद फिलहाल तो सबसे ऊपर क्योंकि मैं थोड़ा भावुक हूं।'
विराट के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स आए
Why has he posted this now? Is Dhoni retiring? pic.twitter.com/Iva60XDPul
— . (@_cleanbowled) September 12, 2019
Ok , I am prepared.
— Neel Patel (@NeelPatel189) September 12, 2019
I won't cry.
I promise.
Tears rolling down already. 😭#Dhoni
#Dhoni
— Gudumba (@Gudumba6) September 12, 2019
I can't imagine cricket without you playing 💔 pic.twitter.com/FXJqm5MK4z
MS Dhoni today eve retirement announcement??
— SarvanLSR (@sarvan_lsr) September 12, 2019
Black day!!
🙄🙄#Dhoni pic.twitter.com/IPSjWj3L1N
