IPL 2022 होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। IPL के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है।
वहीं मुंबई इंडियंस का पहला मैच 27 र्माच को दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। सूर्यकुमार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्हें चोट से उबरने में और समय लग सकता है।
वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान हुए चोटिल
सूर्यकुमार भारतीय दौरे पर आई वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। इसकी वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज से बाहर हो गए थे। एजेंसी के मुताबिक उनके अंगूठे में चोट लगी थी, अभी उससे उबरने में वक्त लग सकता है।
अभी सूर्यकुमार नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं और विशेषज्ञों की निगरानी में चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 अप्रैल को होने वाले मैच में खेल सकते हैं। तब तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस ने किया था रिटेन
सूर्यकुमार कैप्टन रोहित शर्मा सहित उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था। उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, जबकि रोहित शर्मा को 16 करोड़, जसप्रीत बुमार को 12 करोड़ और किरोना पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
सूर्यकुमार ने 28.90 की औसत से IPL में बनाए हैं रन
सूर्यकुमार यादव ने IPLमें अब तक खेले 115 मैचों में 28.90 की औसत से 2341 रन बनाए हैं। वहीं पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले 14 मैचों में 22.64 की औसत से 317 रन बनाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.