इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहे हैं। भारत के 215 खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन पदक की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं, कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू कॉमलवेल्थ खेलों के लिए रवाना होने से पहले डोप टेस्ट में फेल हो गईं। वे ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक हैं। ऐसे में अब 213 भारतीय खिलाड़ी तिरंगे की शान के लिए खेलेंगे।
इस साल खेल में 72 देश के 4,500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और 19 खेलों में 283 मेडल इवेंट्स होंगे। 24 साल के बड़े अंतराल के बाद क्रिकेट की एंट्री भी हो रही है। पहली बार महिलाओं की क्रिकेट टीम खेलती नजर आएगी। कॉमनवेल्थ गेम्स हर 4 साल में आयोजित किए जाते हैं। ये ओलिंपिक, एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन में हुआ था। वहीं, भारत ने 1934 में पहली बार इस खेलों में भाग लिया था। उस वक्त इसे ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से जाना जाता था। आइए आपको इस खेल के बारे में सब कुछ बताते हैं...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कैसे देख सकते हैं?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा। सभी बड़े इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर भी की जाएगी। साथ ही खेल के बारे में पल-पल की जानकारी आप दैनिक भास्कर ऐप पर पढ़ और देख सकते हैं।
उद्घाटन समारोह कब होंगे?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह 28 जुलाई रात 11.30 बजे से होगा। अब आपको नीचे ग्राफिक्स के माध्यम से भारत के सभी मैच कब-कब खेले जाएंगे। कौन-कौन से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे बता रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.