पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता जेड स्टोक्स का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। जेड 65 साल के थे। जेड के पुराने रग्बी टीम वर्किंग-टन टाउन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बेन स्टोक्स का फेमस बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन भी उनके पिता को डेडिकेटेड है।
रग्बी टीम वर्किंग-टन टाउन ने कहा, 'जेड को हम मिस करेंगे। डेब, बेन और जेम्स को हम सांत्वना देते हैं। जेड के पास अभी भी वेस्ट क्यूम्ब्रिया में कई दोस्त हैं।'
Sad news. RIP Ged. pic.twitter.com/KmEDFuLRUd
— Workington Town is wearen a fyas cuvveren (@WorkingtonTown) December 8, 2020
साउथ अफ्रीकी दौरे पर हैं बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड टीम के साथ साउथ अफ्रीकी दौरे पर हैं। उन्होंने टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों टी-20 खेला था। जिसमें इंग्लैंड ने अफ्रीका को व्हाइट वॉश किया था। वहीं, वनडे सीरीज के लिए उन्हें रेस्ट दिया गया।
कोरोना की वजह से साउथ अफ्रीकी टूर रद्द
हालांकि, साउथ अफ्रीका टीम में कोरोना के कई केस आने की वजह से टूर को बीच में ही रद्द कर दिया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की टीम ने कहा कि उनकी टीम गुरुवार को साउथ अफ्रीका से रवाना होगी। ECB ने भी सोशल मीडिया पर जेड को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हम इस दुख की घड़ी में बेन स्टोक्स के साथ हैं।
All our thoughts are with Ben Stokes and his family following the passing of his father, Ged. 💔 pic.twitter.com/r1KYPQFuxD
— England Cricket (@englandcricket) December 8, 2020
जेड काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे
जेड काफी समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनका इलाज चल रहा था। बेन स्टोक्स कई बार उनसे मिल भी चुके थे। बेन स्टोक्स ने एक महीने क्राइस्टचर्च में रहकर पिता की देखरेख भी की थी।
बेन स्टोक्स का बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन पिता को ट्रिब्यूट
बेन स्टोक्स का फेमस बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेशन जेड को एक ट्रिब्यूट है। दरअसल जेड को रग्बी खेलते रहने के लिए अपने मिडिल फिंगर का पार्ट हटवाना पड़ा था। 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार बेन स्टोक्स ने बेंट मिडिल फिंगर सेलिब्रेट किया था।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.