कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरी फ्रांस की टीम ने धमाकेदार आगाज किया है। उसने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। सेंटर फारवर्ड ओलिवर गिरौड जीत के हीरो रहे। गिरौड ने डबल गोल दागे।
मंगलवार-बुधवार रात को अल जनुब स्टेडियम में फ्रांसीसी हॉवी रहे। स्टार फारवर्ड करीम बेंजेमा के बिना उतरी टीम ने चार गोल दागे। जबकि कंगारु एक गोल ही कर सके। इस मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़ने से पहले जानिए कौन सा गोल कब और कैसे हुआ...
कंगारुओं की आक्रामक शुरुआत
ग्रुप डी के इस मुकाबले में कंगारुओं ने एग्रेसिव स्टार्ड किया। उसके क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के क्रॉस पर गोल दागा। यहां कंगारुओं ने मुकाबले में इकलौती बढ़त हासिल की। हालांकि, वे उसका फायदा नहीं उठा सके। कुछ देर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलियन ने केवल बढ़त गंवाई। बल्कि एक गोल से पिछड़ भी गए। हॉफ टाइम तक स्कोर 2-1 रहा।
फ्रांसिसियों के नाम रहा दूसरा हॉफ
मुकाबले के दूसरे हॉफ में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस का दबदबा रहा। ऐसा लगा था कंगारू वापसी करेंगे। लेकिन, एमबाप्पे, ग्रीजमैन, डेम्बेले और गिरौड ने ऐसा नहीं होने दिया। आखिरी हॉफ में दो गोल आए। दोनों की फ्रांसीसी खिलाड़ियों के बूट से निकले। गिरौड ने दूसरा गोल भी दागा।
गिरौड ने फ्रांस के लिए सबसे ज्याद गोल दागने के मामले में थिएरी हेनरी की बराबरी कर ली। दोनों ने 51-51 गोल किए हैं। वे (36) वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एक मुकाबले में डबल गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उनसे पहले कैमरून के रोजर मिल्ला ने 1990 के सीजन में ऐसा किया था। मिल्ला ने कोलंबिया के खिलाफ दो गोल दागे थे।
अब दोनों की स्टार्टिंग इलेवन
फ्रांस : (4-2-3-1)
ह्यूगो लोरिस (गोलकीपर), बेंजामिन पावर्ड, दयोट उपामेकानो, इब्राहिम कोनाटे, लुकास हर्नांडेज, ऑरेलियन तचौमेनी, एड्रियन रेबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एमबाप्पे, ओलिवर गिरौड।
ऑस्ट्रेलिया: (4-1-4-1)
मैट रयान (गोलकीपर), एन. एटकिंसन, हैरी साउटर, काई रोल्स, अजीज बेहिच, आरोन मूय, रिले मैक्ग्री, जैक्सन इरविन, मैथ्यू लेकी, मिचेल ड्यूक, क्रेग गुडविन।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.