• Hindi News
  • Sports
  • Hockey India Men Team Coach Graham Reid Resign | Hockey World Cup

भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दिया:वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रही थी टीम; ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ मेडल जिताए

स्पोर्ट्स डेस्क2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच ग्राहम रीड ने अपना पद छोड़ दिया है। पिछले दिनों हॉकी वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इस बार का वर्ल्ड कप भारत में ही हुआ था और टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। 58 साल के रीड के साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी इस्तीफा दिया।

'पद छोड़ने का यही सही समय'
कोच पद से इस्तीफा देते हुए ग्राहम रीड ने कहा, 'अपना पद छोड़ने और नई मैनेजमेंट को काम सौंपने का यही सही समय है। हॉकी इंडिया के साथ काम करना मेरे लिए गौरव के क्षण रहे। टीम इंडिया के साथ काम करते हुए मैंने सभी मोमेंट्स को एंजॉय किया।'

सपोर्ट स्टाफ में एनालिटिक्स कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेंबर्टन ने भी इस्तीफे दिए हैं। सभी जनवरी में नोटिस पीरियड पर रहेंगे और हॉकी इंडिया की परमिशन मिलने के बाद अपने पद से हट जाएंगे।

कितना सही है फैसला?
भारत वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल तक में प्रवेश नहीं कर सका और 9वें नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा। लेकिन, 6 महीने बाद ही भारत को एशियन गेम्स भी खेलना है और 2024 में पेरिस ओलिंपिक भी है। ऐसे में उनके पद छोड़ने का फैसला कितना सही है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

भारत को ओलिंपिक ब्रॉन्ज जिताया
ग्राहम रीड के कोचिंग करियर का सुखद अंत तो नहीं हुआ। लेकिन, उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कोचिंग में ओलिंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जिताया है। टीम ने उनकी कोचिंग में ही बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का सिल्वर मेडल भी जीता। फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के साथ कोच ग्राहम रीड और अन्य सपोर्ट स्टाफ।
टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के साथ कोच ग्राहम रीड और अन्य सपोर्ट स्टाफ।

इस वर्ल्ड कप में 2 खराब मैच
15वें हॉकी वर्ल्ड कप में मेजबान भारतीय टीम इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ पूल डी में थी। भारत ने स्पेन को हराया और इंग्लैंड से ड्रॉ खेला। लेकिन, पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे वेल्स के खिलाफ टीम को 2 गोल पड़ गए। भारत 4-2 के अंतर से मैच तो जीत गया, लेकिन पूल-डी में दूसरे नंबर पर फिनिश करने के बाद टीम को क्रॉसओवर मैच खेलना पड़ा।

अगर भारत वेल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीतता तो पहले नंबर पर फिनिश करता और क्वार्टर फाइनल में भी पहुंच सकता था। क्रॉसओवर में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। जहां न्यूजीलैंड ने हमें पेनल्टी शूटआउट में हराकर चैंपियन बनने की रेस से बाहर कर दिया।

9वें स्थान पर रही टीम
क्रॉसओवर हारने के बाद भारत ने 9वें से 16वें स्थान की टीम बनने के लिए मैच खेले। पहला मैच हमने जापान को 8-0 से हराया और दूसरा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5-2 से जीता। दोनों मैचों में जीत के बाद भारत अर्जेंटीना के साथ संयुक्त रूप से 9वें नंबर पर रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था।
भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था।