पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को क्रिकेट अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों का ऐलान किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली को 'सर गारफील्ड सोबर्स मेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड' (2011-2020) और 'वनडे प्लेयर ऑफ द डेकेड' अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डेकेड के लिए चुने गए।
कोहली ने 2011 से 2020 तक टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मिलाकर 20,396 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 66 शतक और 94 फिफ्टी लगाईं। कोहली ने इस दौरान 70 इनिंग्स में 56.97 की औसत से रन बनाए। वे 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया में भी शामिल थे। वहीं, सिर्फ वनडे में कोहली ने इस दशक में 61.83 की औसत से 10 हजार से ज्यादा रन स्कोर किए। इस दौरान उन्होंने 39 सेंचुरी और 48 फिफ्टी लगाईं। पिछले 10 साल में वनडे में उन्होंने 112 कैच लिए।
🇮🇳 VIRAT KOHLI is the ICC Men’s ODI Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🔝 Only player with 10,000-plus ODI runs in the #ICCAwards period
💯 39 centuries, 48 fifties
🅰️ 61.83 average
✊ 112 catches
A run machine 💥🙌 pic.twitter.com/0l0cDy4TYz
स्मिथ इस दशक में टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द डेकेड' चुना गया। स्मिथ ने 2011 से 2020 के बीच टेस्ट क्रिकेट में 65.79 की औसत से 7040 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत टेस्ट के मौजूदा टॉप-50 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने 26 सेंचुरी और 28 फिफ्टी लगाईं।
🇦🇺 STEVE SMITH is the ICC Men’s Test Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 7040 Test runs in the #ICCAwards period
🅰️ 65.79 average ➜ Highest in top 50
💯 26 hundreds, 28 fifties
Unique, relentless and unbelievably consistent 🙌 pic.twitter.com/UlXvHaFbDz
राशिद दशक के सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्लेयर
अफगानिस्तान के राशिद खान को ICC मेन्स 'टी-20 क्रिकेटर ऑफ द डेकेड' अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने इस दशक में टी-20 में सबसे ज्यादा 89 विकेट लिए। इस दौरान उनका औसत 12.62 रहा। उन्होंने 3 बार मैच में चार विकेट और 2 बार पांच विकेट लिए।
🇦🇫 RASHID KHAN is the ICC Men’s T20I Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
☝️ Highest wicket-taker in the #ICCAwards period ➜ 89
🅰️ 12.62 average 🤯
💥 Three four-wicket hauls, two five-fors
What a story ❤️ pic.twitter.com/Y59Y6nCs98
धोनी को खेल भावना पुरस्कार
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड' से नवाजा गया। धोनी ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान इयान बेल के रन आउट होने के बावजूद उन्हें मैदान पर वापस बुलाया था। फैंस ने उन्हें इसी जैश्चर के लिए स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड के लिए चुना।
🇮🇳 MS DHONI wins the ICC Spirit of Cricket Award of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
The former India captain was chosen by fans unanimously for his gesture of calling back England batsman Ian Bell after a bizarre run out in the Nottingham Test in 2011.#ICCAwards | #SpiritOfCricket pic.twitter.com/3eCpyyBXwu
ICC फीमेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड बनीं एलिस पेरी
महिलाओं में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 'रेचेल हेहो फ्लिंट फीमेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड' चुनी गईं। इसके साथ ही उन्हें 'वुमन्स वनडे प्लेयर' और 'टी-20 प्लेयर ऑफ द डेकेड भी चुना गया। एलिस ने 2011 से 2020 के बीच वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मिलाकर 4,349 रन बनाए।
🇦🇺 ELLYSE PERRY is the ICC Women’s ODI Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 2621 ODI runs in the #ICCAwards period
🅰️ 68.97 batting average 🤯
☝️ 98 wickets at 25.09
🏆 ICC @CricketWorldCup 2013 champion
An all-round genius! pic.twitter.com/0PGHbkrGMh
वनडे में भी एलिस पेरी का जलवा
इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 213 विकेट लिए। वे 4 बार की टी-20 चैम्पियन और 2013 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई वुमन्स टीम का भी हिस्सा रहीं। वनडे में उन्होंने इस दशक में 68.97 की औसत से 2,621 रन बनाए। पेरी ने इस दौरान 98 विकेट भी लिए।
🇦🇺 ELLYSE PERRY is the ICC Women’s ODI Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 2621 ODI runs in the #ICCAwards period
🅰️ 68.97 batting average 🤯
☝️ 98 wickets at 25.09
🏆 ICC @CricketWorldCup 2013 champion
An all-round genius! pic.twitter.com/0PGHbkrGMh
टी-20 में पेरी का बैटिंग एवरेज शानदार
इस दशक में टी-20 में पेरी ने 30.39 की औसत से 1155 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने 20.64 की औसत से 89 विकेट भी लिए। ऑस्ट्रेलियाई वुमन्स टीम ने 2012, 2014, 2018 और 2020 में वुमन्स वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
🇦🇺 ELLYSE PERRY is the ICC Women’s T20I Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 1155 runs at 30.39 in the #ICCAwards period
☝️ 89 wickets at 20.64
🏆 ICC @T20WorldCup champion in 2012, 2014, 2018 and 2020 🤯
What a superstar! pic.twitter.com/V9ZRrPfZjK
ICC क्रिकेट अवॉर्ड्स ऑफ द डेकेड (2011-2020):
अवॉर्ड | प्लेयर | देश |
ICC मेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | विराट कोहली | भारत |
ICC मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | विराट कोहली | भारत |
ICC मेन्स टी-20 क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | राशिद खान | अफगानिस्तान |
ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया |
ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड ऑफ द डेकेड | महेंद्र सिंह धोनी | भारत |
ICC फीमेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया |
ICC वुमन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया |
ICC वुमन्स टी-20 क्रिकेटर ऑफ द डेकेड | एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया |
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.