11 से 30 अक्टूबर तक देश में होने वाले विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट देश के तीन शहरों भुवनेश्वर मुंबई और गोआ में खेला जाएगा।
भारत ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में यूएसए, मोरोक्को और ब्राजील शामिल है। भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के साथ् है। जबकि, 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ भिड़ंत होगी। भारत में पहली बार विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
मुख्य कोच बोले- कोई भी आसानी से हमें नहीं हरा पाएगा
टीम इंडिया के मुख्च कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा कि पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप में खेल रही है। हम सभी के लिए नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा - हम वर्ल्ड कप को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का बेहतर अवसर है। हमें कोई भी टीम आसानी से नहीं हरा सकती है। हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
भारतीय टीम
16 देशों की टीमें ले रही है भाग
भारत सहित 16 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। भारत, मोरक्को, यूएसएस और ब्राजील ग्रुप ए में हैं। जबकि चिली, जर्मनी न्यूजीलैंड ओर नाइजेरिया ग्रुप बी में हैं। वहीं ग्रुप सी में चीन, कोलंबिया, मैक्सिको और स्पेन की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप डी में कनाडा, फ्रांस, जापान और तंजानिया की टीमें शामिल हैं।
हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी
वर्ल्ड कप में 17 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में शामिल टीमें एक-दूसरे के साथ खेलेंगी यानी हर टीम को तीन मैच पहले खेलने होंगे। हरेक ग्रुप की टॉप -2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी।
30 अक्टूबर को मुंबई में फाइनल
क्वार्टर फाइनल 21 और 22 अक्टूबर को गोआ और मुंबई में खेला जाएगा। दोनों दिन-दो मैच होंगे। वहीं दोनों सेमीफाइनल 26 अक्टूबर को गोआ में खेला जाएगा। जबकि फाइनल 30 अक्टूबर को मुंबई में खेला जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.