IPL फ्रेंचाइज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ट्विटर अकाउंट शनिवार सुबह हैक हो गया। हैकर्स ने ट्विटर हैंडल नाम बदलकर 'बोर्ड एप याच क्लब' कर दिया। इसपर हैकर्स ने NFT से जुडी पोस्ट की। हैकर्स ने हैंडल का बायो भी बदल दिया।
हैकर्स ने बायो में नया लिंक डाला और प्रोफाइल पिक्चर में भी नया लिंक शामिल कर दिया। बायो में हैकर्स ने लिखा कि. मेंबर बनने के लिए OpenSea पर एक बोरेड एप या म्यूटेंट एप खरीदें। इसके साथ ही एक वेबसाइट का लिंक भी जोड़ दिया। फिलहाल ट्विटर ने प्रोफाइल को ससपेंड कर दिया है।
RCB ने जारी किया आधिकारिक बयान
RCB ने हैकिंग को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, 21 जनवरी 2023 को करीब सुबह 4 बजे RCB का ट्विटर हैंडल हैक हो गया था। हमने अकाउंट का एक्सेस खो दिया है। हमारे हैंडल पर हुए किसी भी ट्वीट का हम समर्थन नहीं करते है। सभी फैंस और यूजर्स को हुई असुविधा के लिए हमे खेद है। हम ट्विटर सपोर्ट टीम से संपर्क में है और हल निकालने की कोशिश कर रहे है। हम जल्द ही ट्विटर पर वापस आएंगे।
दूसरी बार अकाउंट हैक
यह पहली बार नहीं था जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है। इसी तरह सितंबर 2021 में भी RCB का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था, लेकिन फ्रेंचाइजी समय रहते अकाउंट वापस लेने में सफल रही।
RCB ने मिनी ऑक्शन में खरीदे 7 खिलाड़ी
दिसंबर में मिनी ऑक्शन में RCB ने 7 प्लेयर खरीदे, इसमें से टीम के लिए सबसे महंगे इंग्लैंड के गेंदबाज रीस टॉपले रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.