• Hindi News
  • Sports
  • Naveen Patnaik Reaction Video; Birsa Munda Stadium Biggest Hockey Stadium Record

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बिरसा मुंडा स्टेडियम:सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम बना; यहीं हॉकी वर्ल्ड कप भी हुआ

राउरकेला2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ओडिशा के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। स्टेडियम ने दुनिया के सबसे ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाले हॉकी स्टेडियम के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसकी दर्शक क्षमता 21 हजार है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस खबर के मिलते ही खुशी जाहिर की। उनके सेक्रेटरी वीके पांडियन ने उनके रिएक्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

रिएक्शन वीडियो में पटनायक ने क्या कहा?
ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने रिएक्शन वीडियो में कहा, यह रोमांचित करने वाली खबर है। मैं वास्तव में खुश हूं। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में प्रमाणित किया है। मैं ओडिशा के लोगों और इसे संभव बनाने वाली टीम को बधाई देता हूं। मुझे आश्चर्य है कि इसे 15 महीनों में ही तैयार कर लिया गया। ओडिशा वासियों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

यहां देखें CM नवीन पटनायक का रिएक्शन...

ट्राइबल लीडर के नाम पर स्टेडियम
ओडिशा सरकार ने पहले भी इस स्टेडियम को सबसे ज्यादा सिटिंग कैपेसिटी वाला स्टेडियम बताया था। इसे खास तौर पर हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए ही तैयार किया गया। जिसका फाइनल आज ही भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। राउरकेला स्थित स्टेडियम का नाम भारत के फ्रीडम फाइटर और ट्राइबल लीडर बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया।

बिरसा मुंडा स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती मैच हुए। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9वें स्थान का मैच भी इसी स्टेडियम में खेल कर जीता।
बिरसा मुंडा स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती मैच हुए। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9वें स्थान का मैच भी इसी स्टेडियम में खेल कर जीता।

15 महीने में बना स्टेडियम
हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए मात्र 15 महीनों में ही बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम को बनाया गया। इसमें 21 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। स्टेडियम में एक अलग फिटनेस सेंटर, एक स्विमिंग पूल, ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस पिच को जोड़ने वाली एक टनल भी है। राउरकेला के बाहरी इलाके में बीजू पटनायक टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी है। जिसके 120 एकड़ के कैंपस में 35 एकड़ के क्षेत्र में स्टेडियम में बनाया गया। इसे बनाने में करीब 200 करोड़ रुपए का खर्च आया।

खबरें और भी हैं...