बैडमिंटन में आज से ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। इसमें भारत से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इंग्लैंड चैंपियनशिप बैडमिंटन के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक है। यह दुनिया का सबसे पुराना टूर्नामेंट भी है। 1899 में यह पहली बार आयोजित हुआ था।
भारत की ओर से देखे तो इस टूर्नामेंट में अब तक 2 बार ही भारतीय खिलाडी जीते है। भारत को 22 साल से खिताब की आस है। आखिरी बार इसे फुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। भारत से इसे प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में पहली बार जीता था। हालांकि पीवी सिंधु साल 2015 और लक्ष्य सेन साल 2022 में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके।
इस साल भारत के युवा सितारे लक्ष्य सेन, लीजेंड पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी इस खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे है।
मेंस सिंगल में भारत के 3 खिलाड़ी
मेंस सिंगल में भारत से टॉप खिलाडी प्रणय एचएस, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत हिस्सा ले रहे है। सेन का मुकाबला ताइवान की चो से आज शाम 6 बजे होगा। वहीं, प्रणय ताइवान के वांग से दिन 3:45 बजे भिड़ेंगे। श्रीकांत का मुकाबला कल यानी 15 मार्च को फ्रांस के पोपोव से होगा।
विमेंस सिंगल्स में नेहवाल और पीवी सिंधु खेलेंगे
विमेंस सिंगल्स में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु भारत की ओर से खेलेंगे। नेहवाल का मुकाबला चीन की हान के खिलाफ आज शाम 7 बजे होगा। वहीं, सिंधु कल चीन के झांग से भिड़ेंगी। साइना नेहवाल पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं खेल पा रही है। इस साल इंडिया ओपन में वें दूसरे ही राउंड में बाहर हो गई। इसके बाद इंडोनेशिया ओपन में भी ऐसा ही हुआ।
मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग से उम्मीदें
मेंस डबल्स में सात्विक-चिराग से टीम को उम्मीदें है। पिछले साल दोनों क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। इस साल दोनों के लिए शुरुआत ठीक नहीं रही। इंडिया ओपन में सात्विक रनिकरेड्डी को हिप में चोट आ गई थी। जिस वजह से पेयर बाहर हो गया। इसके बाद दोनों ने इंडोनेशिया मास्टर्स में भाग नहीं लिया। अब दोनों इंग्लैंड चैंपियनशिप में वापसी कर रहे है। सात्विक और चिराग इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ कल कोर्ट में उतरेंगे। इनके अलावा, अर्जुन एमआर और डी कपिला हिस्सा लेंगे।
विमेंस डबल्स में उतरेंगी फुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री
विमेंस डबल्स में भारत के चार खिलाडी हिस्सा लेंगी। इसमें फुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री भी उतरेंगी। गायत्री अपनी जोड़ीदार ट्रीसा जॉली के साथ कल यानी 15 मार्च को थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ उतरेगी। वहीं, अश्विनी भट और शिखा गौतम 15 मार्च को कोरिया की जोड़ी का सामना करेगी। मिक्स्ड डबल्स में भारत से ईशान भटनागर और तनीषा कास्ट्रो उतरेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.