पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palwal News 16 Complaints Put Before The Minister In The Meeting Of The Grevens Committee

ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री के सामने रखे 16 परिवाद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक शनिवार को पंचायत भवन में मंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से आठ के परिवादी नहीं पहुंचे, चार की जांच के लिए कमेटी बनाकर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात की। वहीं चार को पेंडिंग रख लिया गया। बैठक के बाद मंत्री देवीलाल पार्क में ओलावृष्टि से फसल बरबाद होने पर मुआवजे की मांग को लेकर बैठे किसानों से मिले और उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में हुए नुकसान की गिरदावरी कराने के आदेश जारी कर दिए है।

िकसानों की गेहूं की फसल में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी| बैठक के बाद मंत्री ने दॉ सहकारी चीनी मिल पलवल में डोंगा एरिया, मिल हाऊस, बॉयलर, बॉयलिंग हाऊस, ड्रायर हाऊस, शीरा टैंक व चीनी के गोदाम का भी दौरा कर निरीक्षण किया। हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में यह घोषणा कर दी गई है कि बारिश व ओलावृष्टि से प्रदेश में किसानों की गेहूं की फसल में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। बैठक में एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि जिले में बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए तहसीलदार व पटवारी मौके पर गए हुए है। जिसपर डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है।

एसडीएम पलवल को निर्देश, प्रहलादपुर निवासी दीपचंद की कब्जाई जमीन का निरीक्षण कर कब्जा हटवाने की कार्रवाई करें

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बहीन गांव निवासी जवाहर सिंह रावत की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कहा कि एसडीएम हथीन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएग। जिसके सदस्य मौके पर जाकर निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने एसडीएम पलवल को निर्देश दिए कि वे गांव प्रहलादपुर निवासी दीपचंद की कब्जाई गई जमीन का निरीक्षण कर कब्जा हटवाने की कार्रवाई करें और अगली बैठक में उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बामनीखेड़ा गांव निवासी हरीश चंद को फिरनी के अंदर का कच्चा रास्ता दिलाने की शिकायत का निपटान करने के लिए एसडीएम पलवल को मौके पर जाकर निरीक्षण कर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए।

पलवल. ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में फरियादी अपनी फरियाद मंत्री के समक्ष पेश करते हुए।
खबरें और भी हैं...