- Hindi News
- National
- Gurgaon News 17 Cases Of Indians And Foreigners Returning From Abroad Were Positive Passengers Reduced By 60 In Metro Even After Screening In Societies Entry
विदेशों से लौटे भारतीय व विदेशियों के 17 केस पॉजिटिव हुए, मेट्रो में 60% तक घटे यात्री, सोसायटियों में भी स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री
कोरोना को लेकर लोगों में भय इस तरह बढ़ गया है कि बाजार, मॉल्स व मेट्रो में सफर करने से बच रहे हैं
हरियाणा सरकार द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अपडेट देने से बच रहे हैं। शुक्रवार को इटली से लाए गए नागरिकों में से एक नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसके साथ ही गुड़गांव में अब तक विदेशों से लौटे भारतीयों व विदेशियों के 17 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। उधर डीसी अमित खत्री ने कहा कि सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी व आईटीआई सहित सभी शिक्षण संस्थानों को आगामी 31 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन जिन स्टूडेंट्स की परीक्षाएं चल रही हैं, उनकी परीक्षाएं जारी रखी जाएंगी। दूसरी तरफ कोरोना को लेकर भय इस तरह बढ़ गया है कि लोग बाजार, मॉल्स, रेस्टोरेंट व मेट्रो में सफर करने से बच रहे हैं। हालात ये है कि मेट्रो में शुक्रवार को यात्रियों की संख्या 60 फीसदी तक कम दिखाई दी।
सोसायटियों में लोगों की कोरोना की स्क्रीनिंग के बाद ही दी जा रही एंट्री
डीएलएफ सहित शहर की कई अन्य सोसायटियों में गेट से एंट्री कोरोना टेस्ट की जांच के बाद कराई जा रही है। वहीं किसी भी सामान को सोसायटी में सेनिटाइज करने के बाद ही ले जाने दिया जा रहा है। सेक्टर-43 स्थित डीएलएफ के पिन्नकल सोसायटी के जय यादव ने बताया कि पिछले कई दिन से उन्होंने सोसायटी में आने वाले विजिटर्स को जांच के बाद ही एंट्री कराई जा रही है। इसके अलावा सामान को भी सेनिटाइज कराया जा रहा है। जिससे कि सोसायटी के लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके।
बाजारों में पसरा सन्नाटा, मेट्रो में भी सफर करने से डर रहे लोग
कोरोना वायरस के डर से गुड़गांव के सदर बाजार, माल्स, सिनेमा घरों की रौनक भी पूरी तरह गायब हो गई है। हालात ये रही कि सड़कों पर भी गाड़ियों की संख्या 50 फीसदी तक कम दिखाई दी। वहीं लोगों में कोरोना का डर बढ़ गया है। यही नहीं येलो लाइन मेट्रो में शुक्रवार को दैनिक भास्कर की टीम ने जायजा लिया तो आम दिनों के मुकाबले वर्किंग डे होने के बावजूद यात्रियों की संख्या 60 फीसदी तक कम रही। हुडा सिटी सेंटर से अर्जनगढ़ तक भी मेट्रो खाली ही रही। जबकि आम दिनों में मेट्रो हुडा सिटी सेंटर से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक सिटिंग फुल हो जाती थी।
ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की छापेमारी में भारी मात्रा में कॉस्मेटिक जब्त किया
ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी पर छापेमारी कर कॉस्मेटिक जब्त किया। कंपनी ने आयुर्वेद दवा बनाने का लाइसेंस लिया था, लेकिन यहां क्रीम और शैंपू बनाया जा रहा था। ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने खाली व भरी करीब 1200 क्रीम और शैंपू के पैकेट जब्त किए। इन्हें जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि उद्योग विहार फेस-4 स्थित एक निजी कंपनी में छापेमारी के बाद 500 बोतल क्रीम, 200 बोतल शैंपू और करीब 500 शैंपू की खाली बोतलें जब्त की है। इस पूरे सामान की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए है। क्रीम और शैंपू के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए है। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद कंपनी के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यूनिवर्सिटी, स्कूल, कॉलेज और आईटीआई 31 मार्च तक बंद
कोराना वायरस के चलते 31 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। शुक्रवार को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट और सेकंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए। सेकंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गुड़गांव समेत फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक और झज्जर सभी 5 जिलों को तुरंत बंद करने का ऑर्डर जारी किए हैं। वहीं अन्य जिलों के लिए अभी कोई आदेश नहीं हैं।
केवल वे स्कूल ही खोले जाएंगे जहां पर बोर्ड परीक्षाएं होंगी: इंदू बोकन
जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि सरकारी और निजी सभी स्कूल बंद रहेंगे। केवल वो ही स्कूल खोले जाएंगे जहां पर बोर्ड परीक्षाएं, एनुअल परीक्षाएं और असेसमेंट परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इन स्कूलों में भी छात्र शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा देने के लिए स्कूल आएंगे। इसके अलावा छात्रों की छुट्टी होगी। वहीं हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भी सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को बंद करने के लिए कहा है। जिसमें सरकारी, एडिड और निजी संस्थान शामिल हैं। गुड़गांव के 9 सरकारी कॉलेजों समेत, 9 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, एक सरकारी यूनिवर्सिटी, 4 प्राइवेट कॉलेज, एक एडिड कॉलेज और एक बीएड कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
बदमाशों ने रिमांड पर लेने के दौरान पूछताछ में वारदात कबूली है
बदमाशों के वारदात करने के तरीके और उनके हाव-भाव से किसी गिरोह के सदस्यों के होने की आशंका के आधार पर पुलिस उनका पीछा कर रही थी। गुरुवार रात को सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अजय धाकड़ व उनकी टीम ने यूपी के गोंडा जिले के बिरवाखास गांव में छापा मारकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार लिया। इसमें गिरोह का सरगना यूपी गोंडा के गांव बजार डिहा निवासी जवाहर उर्फ बछऊ (30), गोंडा के भसाहा गांव निवासी संतोष उर्फ जितेंद्र (22), गोंडा के गांव करोली निवासी रामचेला उर्फ विक्रम (19) के रूप में हुई। पुलिस ने इन बदमाशों को पनाह देने वाले रामकृपाल (55) को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस वारदात को अंजाम देने वाला नौकर राजू फरार हो गया। बदमाशों ने रिमांड पर लेने के दौरान पूछताछ में पंजाब के जालंधर व यूपी में भी ऐसी वारदात कबूली है। पुलिस इनसे लूटी गई रकम व आभूषण बरामदगी की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
6 मार्च को सेक्टर-45 मकान नंबर-2008 में कारोबारी प्रदीप गुप्ता के घर पर रखे गए नौकर राजू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था
6 मार्च को सेक्टर-45 मकान नंबर-2008 में कारोबारी प्रदीप गुप्ता के घर पर रखे गए नौकर जगदीश उर्फ राजू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। राजू ने कारोबारी की प|ी स्नेहा गुप्ता व छह वर्षीय पोते को बंधक बनाकर घर में रखे 2 करोड़ कीमत के आभूषण और करीब 5 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का चेहरा कैद होने के बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम उनके पीछे लगी हुई थी।
आठ दिन पहले कारोबारी के घर से 2 करोड़ रुपए के आभूषण व नकदी लूटने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पनाह देने वाला भी पकड़ा
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
सेक्टर-45 में दादी-पोते को बंधक बनाकर कारोबारी के घर पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने बीती रात यूपी के गोंडा जिले के कई गांवों में छापेमारी कर गिरोह के सरगना समेत तीन गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह गुड़गांव के अलावा उत्तरप्रदेश व पंजाब के कई शहरों में इसी तरह की लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
पुलिस ने इन अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाशों को पनाह देने वाले चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि आरोपियों को 8 दिन की रिमांड पर लिया गया है इनसे लूटे गए आभूषण व नकदी बरामद करने की कोशिश की जा रही है। फरार चौथे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अतिक्रमण पर सख्ती, सदर बाजार खुलने से पहले ही निगम टीम ने सुबह 5 बजे सील कर दी 70 दुकानें
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
निगम की टीम ने दो साल बाद सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार की सुबह बाजार की 70 दुकानों को सील कर दिया। इससे पहले की दुकानदार इकट्ठे हो पाते, निगम की टीम ने सुबह लगभग 5 बजे बाजार में धावा बोल दिया और दुकानदारों की अनुपस्थिति में शटर पर ताला जड़ दिया। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर-2 गौरव अंतिल के नेतृत्व में सहायक अभियंता सुनील कुमार सहित निगम कर्मचारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले 23 जून 2018 को इस बाजार में 79 दुकानें सील की गई थी। दुकानदारों से 25-25 हजार रुपए जुर्माना व लिखित में आश्वासन लेने के बाद ही निगम ने दुकानों की सील खोली थी।
सीलिंग की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे ज्वाइंट कमिश्नर अंतिल ने बताया कि 14 फरवरी को वार्ड-18 के निगम पार्षद, व्यापार मंडल तथा सदर बाजार की एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार निगम ने कार्रवाई की।
सूचना
परदे के पीछे और मैनेजमेंट फंडा -पढ़े मुख्य अखबार के पेज 8 पर
सीएंडडी वेस्ट को प्लांट तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, इसके लिए नियम बनाकर लागू किए जा सकते हैं: भूरे लाल
भूरे लाल ने यह भी कहा कि सीएंडडी वेस्ट को प्लांट तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके लिए नियम बनाकर लागू किए जा सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी विनय प्रताप ने भूरे लाल को अवगत कराया कि गुड़गांव में सीएंडडी वेस्ट प्लांट ऑपरेशनल हो गया है, जिसकी 1800 टन प्रतिदिन की क्षमता है। निगम द्वारा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को अपनी रिहायशी सोसायटियों का कचरा एकत्रित करके रसोई से उत्पन्न अथवा गीले कचरे से कंपोस्ट प्लांट लगाकर वहीं पर उसका निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसी आरडब्ल्यूए को इंसेंटिव देने पर विचार किया जा रहा है। कई सोसायटियों में आरडब्ल्यूए सक्रिय होकर अपने यहां कंपोस्ट प्लांट लगा रही हैं। अगले 3-4 महीनों में निगम शहर की बड़ी सोसायटियों को कवर कर लेगा।
भूरेलाल ने बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम देखा, आदेश दिए-रात में पेट्रोलिंग करवाएं ताकि कोई अंधेरे में कचरा अरावली में ना फेंक सके
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) अथॉरिटी (ईपीसीए) के चेयरमैन सेवानिवृत आईएएस भूरे लाल ने शुक्रवार को गुड़गांव जिला में बायो मेडिकल वेस्ट के ट्रीटमेंट और डिस्पोजल को लेकर मेदांता द मेडिसिटी और सेक्टर-37 स्थित कॉमन बायो मेडिकल ट्रीट फैसिलिटी ‘बायो टिक‘ का निरीक्षण किया। अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से मलबा डालकर पर्यावरण को हानि पहुंचाए जाने के संबंध में भूरे लाल ने नगर निगम कमिश्नर विनय प्रताप सिंह से कहा कि वे रात को पेट्रोलिंग करवाएं ताकि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्थान रात के अंधेरे में कचरा अरावली के फॉरेस्ट एरिया में अथवा अन्य अनधिकृत स्थानों पर ना फेंके। इसपर निगम कमिश्नर ने बताया कि निगम द्वारा टीम गठित करके रात को गश्त शुरू की गई है, जिस दौरान चार-पांच वाहनों को अनधिकृत स्थानों पर कचरा डालते या जलाते हुए पकड़कर जुर्माना किया है।
राजस्थान लेकर जा रहे तीन ऊंटों को तस्करों से मुक्त कराया, दो तस्कर गिरफ्तार
नूंह| नूंह सीएस स्टाफ ने दो तस्करों से तीन ऊंटों को मुक्त कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को नूंह कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद आरोपियों को भौंडसी जेल भेज दिया। मामला गुरूवार की रात का है। दो तस्कर टाटा टेंपो गाड़ी में तीन ऊंटों को भरकर तावडू रोड होते हुए फिरोजपुर झिरका से राजस्थान जा रहे थे। जब सौंख गांव समीप पहुंचे तो नूंह सीएस स्टाफ के एएसआई बलबीर व सतबीर को सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करते हुए तस्करों को ऊंटों से साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों की पहचान तेजराम पुत्र रामसिंह व पुष्पेंद्र पुत्र हनुमान निवासी गांव खैराना थाना कनीना जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है।
महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए बाइक सवार बदमाश
गुड़गांव| सेक्टर-57 हारमोनियम चौक के पास गुरुवार देर रात को बाइक सवार बदमाश ने पैदल जा रही महिला कर्मचारी का पर्स छीन लिया। सुशांत लोक फेज-3 ट्यूलिप गार्डन निवासी महिला राधिक सेठ गुड़गांव स्थित निजी कंपनी से रात करीब 8.30 बजे लौट रही थी। घर से कुछ ही दूरी हारमोनियम चौक के पास पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसे धक्का मारा, महिला का मोबाइल सड़क पर गिर गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश ने उसके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 7 हजार नकदी, लाइसेंस, सोने की अंगूठी, डेबिट कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान था।
तैयारी: दो साल में गुड़गांव को मिले तीन पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशन
गुड़गांव| करीब 732 किलोमीटर वर्ग किलोमीटर में फैले गुड़गांव शहर में दो साल पहले तक पॉल्यूशन जांच के लिए केवल एक पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशन सिविल लाइन स्थित विकास सदन में होता था। लेकिन दो साल में गुड़गांव शहर को तीन स्टेशन और मिल गए हैं। हालांकि अभी भी दक्षिण गुड़गांव में पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने की जरूरत है, लेकिन अब चार स्टेशन पर ऑनलाइन पॉल्यूशन की स्थिति देखी जा सकती है। जहां गत वर्ष मानेसर के आईएमटी में नया स्टेशन स्थापित किया गया था। वहीं अब सेक्टर-51 यूनिवर्सिटी व टेरी में भी हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए हैं। साथ ही चारों स्टेशनों को सीपीसीबी की वेबसाइट से जोड़ दिया गया है, जिस पर ऑनलाइन डेटा मिल सकेगा
महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
पटौदी| खंड के एक गांव की महिला ने अपने ही देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि 14 जनवरी को उसका पति घर नहीं था। वह बच्चे के साथ घर पर थी। इस दौरान उसका देवर घर की दीवार कूदकर घर में घुस गया। लेकिन उसका बेटा उसके साथ होने के कारण वह अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाया।
पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को 10 साल की जेल सजा हुई
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
पॉक्सो एक्ट के मामले में पुख्ता सबूत के आधार पर आरोपी को अदालत ने गुरुवार को 10 वर्ष की जेल तथा 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने 5 वर्षीय बच्ची को पैसों का लालच देकर बच्ची के साथ अश्लीलतापूर्वक छेड़छाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था।
दो फरवरी 2019 को थाना बजघेड़ा में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके माता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। एक फरवरी 2019 को सुबह 8 बजे रोजाना की तरह यह अपने काम पर चले गए थे। शाम को मजदूरी से आने के बाद शाम लगभग 8 बजे जब अपनी झुग्गी पर आई तो इसकी बेटी रो रही थी। जब बच्ची से रोने कारण पूछा तो बच्ची ने कहा कि मिस्त्री अंकल ने शाम को इसे पैसे दिए और छेड़छाड़ की। जब इसका पति ड्यूटी से झुग्गी पर आया तो इसने सारी बातें पति को बतलाई। इस शिकायत पर थाना बजघेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस संबंध में आरोपी रामोतार निवासी मुसीवान उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का कारावास व 30 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुना दी। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को हिरासत में लेकर जिला जेल में बंद करवाया गया है।
विधायकों को अच्छे दिन आने का भरोसा दिलाकर लौट गए सांसद राकेश सिंह और अनिल जैन
भास्कर न्यूज | गुड़गांव
तावडू स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में भाजपा के 106 विधायक शुक्रवार को भी पूरे दिन आगले आदेश के इंतजार में व्याकुल रहे। उनकी देख-रेख के लिए पार्टी द्वारा गठित 3 सदस्यीय टीम के प्रमुख व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार देर रात वापस चले गए थे। विधायकों को हिम्मत बंधाने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे सांसद राकेश कुमार सिंह और हरियाणा के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन होटल पहुंचे। ये दोनों नेता भी विधायकों की निगरानी टीम में शामिल हैं। दोनों अलग-अलग होटल पहुंचे थे और लगभग ढाई घंटे तक विधायकों के साथ चर्चा करके लौट गए। राकेश ने विधायकों को भरोसा दिलाया कि राजनीतिक मौसम अच्छा है। पूरी परिस्थिति पार्टी के अनुकूल है। विधानसभा में जल्द ही कांग्रेस की सरकार गिरने वाली है और भाजपा की सरकार बनने वाली है। सभी को अच्छे दिन के लिए आश्वस्त करके दोनों नेता शाम लगभग 7.30 बजे लौट गए। होटल से लौटते वक्त राकेश ने मीडिया प्रतिनिधियों से किसी तरह की बात नहीं की। वह मुस्कराते हुए बार-बार नमस्कार करते रहे और यही बोलते रहे कि मौसम अच्छा है।
कोरोना का कहर
लापरवाही: हुडा सिटी सेंटर मेट्रो के टॉयलेट में साबुन या सेनिटाइजर आदि नहीं मिला
वेस्ट एकत्र करने के बाद बैग पर क्यूआर कोड लगाएं
भूरे लाल ने मेदांता में निरीक्षण के दौरान कहा कि अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट एकत्र करने के बाद प्रत्येक बैग पर ‘क्यूआर कोड‘ अथवा ‘बार कोड‘ लगा होना चाहिए ताकि उस कोड को स्कैन करते ही बैग में कचरे का प्रकार तथा वजन आदि का पूरा विवरण आ जाए और यह डेटा केंद्र व राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में ऑनलाइन अपलोड हो सके।
गुड़गांव. लूट के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में।
तावडू आरटीसी ग्रेंड भारत होटल से लौटते एमपी सांसद राकेश सिंह।
दैनिक भास्कर की टीम ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से अर्जनगढ़ तक जायजा लिया। जहां आम दिनों में अर्जनगढ़ तक मेट्रो की सिटिंग फुल जाती थी, वहीं शुक्रवार को 10.45 बजे तक काफी सीटें खाली रही। जो सीधे कोरोना वायरस का असर दिखाई दे रहा है। वहीं हुडा सिटी सेंटर स्थित मेट्रो के टॉयलेट का जायजा लिया था तो वहां परे साबुन या सेनिटाइजर आदि नहीं मिला। जबकि यात्रियों से सुलभ इंटरनेशनल भारी भरकम शुल्क लेता है। इस पर डीएमआरसी के प्रवक्ता हिमांशु ने कहा कि इसके लिए सुलभ के अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।
मेट्रो में यात्रियों पर मास्क कम, संख्या भी घटी
गुड़गांव. हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से दिल्ली जाते 10:39 सुबह के समय कोरोना वायरस के चलते खाली जाती मेट्रो।
पिनेकल सोसायटी में कोरोना वायरस को लेकर सोसायटी में आने वालों को सेनिटाइज करते हुए सुरक्षा गार्ड।
नौकर ने रची थी साजिश, दादी और पोते को बंधक बनाकर दिया था वारदात को अंजाम
सदर बाजार में सदर बाजार में दुकान सील करते निगम के कर्मचारी।
50 हजार के सिक्योरिटी डिपॉजिट तथा एफिडेविट के बाद खोली जाएगी सील
कॉमन बॉयो मैडिकल ट्रीट फैसिलिटी ‘बायो टिक‘ का निरीक्षण करते पर्यावरण प्रदूषण अथॉरिटी (ईपीसीए)के चेयरमैन सेवानिवृतआईएएस भूरे लाल
दौरा }सीपीसीबी के प्रतिनिधियों की टीम के साथ मेदांता द मेडिसिटी में बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल की प्रक्रिया देखने आए थे भूरेलाल
मीडिया से दूर से हाथ जोड़कर सांसद राकेश ने कहा-मौसम अच्छा है
गुड़गांव, शनिवार 14 मार्च, 2020
3