- Hindi News
- National
- Palwal News 3 Friends Returning To Meet Friends Bike Collided With Water Tanker Standing On Road Death Of All Mourning In Homes
दोस्त से मिलकर लौट रहे थे 3 दोस्त, सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से बाइक टकराई, सभी की मौत, घरों में मातम
तीनों युवकों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है, पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर सिहोल गांव के चौराहे के निकट सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची चांदहट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई जीतराम ने बताया कि पेलक गांव निवासी लालचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनका 27 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल बुधवार को किसी काम से मथुरा के खाजपुर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। काम को निपटाने के बाद जब वह रात के करीब आठ बजे वापस अपने घर आ रहा था तो रास्ते में मीसा गांव निवासी नरेश ने उससे लिफ्ट मांगी।
वे दोनों गांव की तरफ चल दिए, लेकिन जब वह पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर सिहोल गांव के चौराहे के समीप पहुंचे तो वहां सड़क के बीचों-बीच खड़े एक ट्रक से अचानक टकर हो गई। इस हादसे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
ड्राफ्टमैन का कोर्स कर रहा था विपिन
मृतक विपिन के बड़े भाई राहुल ने बताया कि पांच भाई-बहनों में विपिन सबसे छोटा था। उसने वर्ष 2019 में डीएवी कॉलेज से बीएससी करने के बाद नोएडा में ड्राफ्टमैन की पढ़ाई कर रहा था। वह पढ़ने में बहुत अच्छा था। विपिन एक सफल ड्राफ्टमैन बनना चाहता था। लेकिन शायद नियति को यह मंजूर नहीं था।
राहुल ने 4 दिन पहले ज्वाइन की थी नौकरी
परिजनों के मुताबिक त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी राहुल चार दिन पहले ही एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की यूनिट में ठेके पर नौकरी ज्वाइन की थी। दो-भाई बहनों में राहुल सबसे बड़ा था। नौकरी लगने के बाद परिवार के लोग खुश थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि चार दिन बाद ही नियति ऐसा जख्म दे जाएगी जिसकी भरपाई जीवनभर नहीं हो पाएगी। परिजनों के मुताबिक राहुल की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
परिजनों का आरोप, रोड पर आड़ा तिरछा खड़ा था पानी का टैंकर, आसपास बिखरी पड़ी थी रोड़ी, इसी से फिसल गई बाइक
नवीन एस्कॉर्ट्स कंपनी में करता था नौकरी
मृतक नवीन के मामा पलवल जिले के खांबी निवासी मोहन सिंह के अनुसार उसने डिप्लोमा करने के बाद सेक्टर-12 स्थित एस्कॉर्ट्स कंपनी में नौकरी करता था। 20-22 दिन पहले ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी। दो भाइयों में नवीन छोटा था। इनके पिता रतन सिंह की नवीन के जन्म के छह माह बाद ही मौत हो गई थी। नवीन अपने बड़े भाई रवि और मां के साथ रहता था। मोहन सिंह के मुताबिक नवीन काफी मिलनसार था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
पिता-पुत्र पर तलवार से किया हमला, गोलियां भी चलाईं, पांच आरोपियों के खिलाफ दी शिकायत
भास्कर न्यूज | पलवल
बामनीखेड़ा गांव में पिता-पुत्र पर लाठी-ड़ंडों व तलवार से हमला कर व फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बामनीखेड़ा गांव निवासी तेजपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि दस मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपने पुत्र हरि प्रसाद के साथ घर पर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही निवासी गौरव व कृष्ण शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उनके बेटे ने घर आकर उन्हें सारी बात बताई। उसी दौरान गौरव, कृष्ण, विशाल, सागर व नंदी उर्फ नंद किशोर लाठी-डंडा व तलवार लेकर आए और आते ही गेट पर तोड़फोड़ करने लगे।
जब वह शिकायत के लिए पुलिस के पास आ रहे थे तो उक्त लोगों ने रास्ते में रोककर दोनों पर हमला कर दिया और गोलियां भी चलाईं। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
कोरोना वायरस: 40 डॉक्टरों को दी गई ट्रेनिंग, मरीजों का कैसे करना है उपचार
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोज कुछ न कुछ किया जा रहा है। गुरुवार को जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को एक दिन की ट्रेनिंग दी गई। उन्हें बताया गया अगर जिले में कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज मिलता है तो उसका कैसे उपचार करना है। क्या सावधानियां बरतनी हैं। मरीज का डाइग्नोज कैसे करना है। खुद के बचाव के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट कैसे पहनने हैं। अधिकारियों के अनुसार ट्रेनिंग में ईएसआईसी, बीके अस्पताल समेत तमाम निजी अस्पतालों के करीब 40 डॉक्टर शामिल हुए। इसमें आईएमए के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
सभी को डब्ल्यूएचओ के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव तंवर, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अनूप, डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. एसएस दहिया ने जानकारी दी। शुक्रवार को शहर के सभी निगम पार्षदों के साथ बैठक होगी। इस दौरान उनसे इस खतरनाक वायरस से निपटने में मदद मांगी जाएगी। पार्षदों से कहा जाएगा कि वह अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चलाएं। जिससे लोग स्वच्छ और सतर्क हो सकें। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार कैंप में सभी को बताया गया अगर शहर में कोई उक्त वायरस से संक्रमित मरीज मिलता है तो उसे सुरक्षित तरीके से कैसे अस्पताल पहुंचाया जाएगा। अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड को कैसे दूसरे वार्ड से अलग रखा जाए। आइसोलेशन वार्ड का रास्ता अलग से बनाया जाए। उन्होंने बताया कैंप में नर्स, लैब टेक्नीशियन, एम्बुलेंस चालक व अन्य कर्मचारी आदि को सभी तथ्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान अस्पताल को संक्रमण से बचाने की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों के अनुसार शहर में कोरोना प्रभावित देशों से आए 56 लोगों की अब तक स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 8 लोगों की गुरुवार को स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। फिर भी इन पर 28 दिन तक निगरानी रखी जाएगी।
विवाहिता को अकेला देख की छेड़छाड़, मामला दर्ज
पलवल| प्लाॅट में उपले व लकड़ी लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 जनवरी की शाम को करीब चार बजे वह अपनी सास के साथ प्लाॅट में उपले व लकड़ी लेने के लिए गई थीं। उनकी सास शौच के लिए खेतों की तरफ चली गई। उसी दौरान वहां पर गांव के विकास व सन्नी पहुंच गए और उनको पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। तभी उन्होंने शोर मचा दिया, शोर सुनकर उनकी सास मौके पर आ गई, जिसे देख आरोपी भाग गए।
नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार
फरीदाबाद| पुलिस ने धौज गांव में नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 740 नशीली टेबलेट बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार धौज थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर पर नशीली दवाइयां बेचता है। इसके बाद एसआई उमर मोहम्मद ने सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर करण सिंह गोदारा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गोदारा मौके पर पहुंच गए। फिर छापेमारी की गई तो आरोपी शौकीन घर पर मिल गया। उसके हाथ में पॉलीथिन की थैली थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने उसे चेक किया तो उसमें एक डिब्बा मिला। उसमें 740 नशे की गोलियां थीं।
होली के बहाने घर में घुसकर की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
पलवल| होली खेलने के बहाने घर में घुसकर एक महिला के साथ छेडछाड़ करने एवं विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। तभी हरीश उर्फ हरिया उनके घर में घुस आया और होली है होली कहकर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने जब विरोध किया तो उनके कपड़े फाड़ दिए गए और गाली-गलौज की।
जानलेवा हमले में दोषी ठहराए गए वकीलों को कोर्ट आज सुनाएगा सजा
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
सेक्टर-12 कोर्ट परिसर में वर्ष 2006 में हुए गोलीकांड में दोषी ठहराए गए चार वकीलों के खिलाफ कोर्ट शुक्रवार को सजा सुनाएगी। गुरुवार को कोर्ट ने चारों वकीलों के बयान दर्ज करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा लगा रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। चर्चित गोलीकांड में शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की कोर्ट ने जिला बार एसोसिएशन के दो पूर्व प्रधानों सहित चार वकीलों को दोषी करार दिया था। इनमें पूर्व प्रधान ओपी शर्मा, एलएन पाराशर के अलावा गौरव शर्मा और कैलाश वशिष्ठ शामिल हैं। दोषी करार दिए जाने के बाद ही पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। गोलीकांड में निगम पार्षद एवं एडवोकेट राकेश भड़ाना घायल हुए थे। उन्हीं की शिकायत पर सेंट्रल थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया था। कोर्ट की संवेदनशीलता को देखते हुए माना जा रहा है कि शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपना फैसला सुना सकती है।
जानिए...समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पाने के लिए 60 साल से ऊपर के लोग आवेदन कर सकते हैं
समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पाने के लिए 60 साल से ऊपर के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान लोगांे को आवेदन करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
अब कैंसर और एचआईवी पीड़ितों को भी मिलेगी मासिक पेंशन, राज्य सरकार बना रही योजना, 5400 लोगों को मिल सकता है इसका लाभ
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
प्रदेश में कैंसर व एचआईवी पीड़ितों को भी मासिक पेंशन मिलेगी। सरकार की ओर से इसकी योजना बनाई जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार इससे जिले के करीब 340 एचआईवी व 5000 कैंसर पीड़ितों को फायदा होगा। अगले महीने से बुजुर्ग व दिव्यांग जनों की तरह इन्हें भी पेंशन मिल सकती है। इसका फायदा लेने के लिए लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल सर्टिफिकेट समाज कल्याण विभाग में जमा करना पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से इस समय करीब 68 हजार वृद्ध, 4 हजार विधवा और 5 हजार के आसपास दिव्यांग जनों को पेंशन दी जा रही है। इन्हें 2 हजार से 2200 रुपए तक मासिक पेंशन मिल रही है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार सरकार की ओर से दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत अब एचआईवी व कैंसर पीड़ितों को भी जोड़ा जाएगा।
इधर पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
बल्लभगढ़ सदर थाने के सामने बुधवार देर रात भीषण हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। मांदकौल गांव में दोस्त से मिलकर आ रहे इन युवकों की बाइक सड़क पर खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान लाडौली निवासी विपिन (20), त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी राहुल (18) और सेक्टर तीन बल्लभगढ़ निवासी नवीन (21) के रूप में हुई है। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों का रो रो कर बुला है। तीनों युवकों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। गुरुवार काे बीके अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ थी। परिजनों का आरोप है कि रोड पर पानी का टैंकर आड़ा तिरछा खड़ा था। आसपास ईंट और रोड़ी बिखरी पड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दोस्त का फोन आया, तीनों चले गए
जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार के अनुसार लाडौली निवासी विपिन के माता-पिता की बुधवार को शादी की सालगिरह थी। तीनों दोस्त एक ही बाइक से निकले थे। तीनों को सालगिरह की पार्टी में जाना था। तभी नवीन के पास किसी दोस्त का फाेन आया और तीनों उससे मिलने मांदकौल चले गए। वहां से रात करीब नौ बजे बाइक से घर वापस आ रहे थे। सदर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकरा गई। इससे तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। बताया जाता है दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा।
तुगलकाबाद से बल्लभगढ़ तक आज फोर्थ लाइन का इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा ट्रायल
पीड़ितों को फायदा होगा
एचआईवी और कैंसर पीड़ितों को वृद्ध व दिव्यांग जनों की तरह पेंशन दी जाएगी। मुख्यालय में तैयारियां चल रही हैं। यह योजना अगले माह से अमल में आ सकती है। इससे कैंसर व एचआईवी पीड़ितों को फायदा होगा।
-सुशीला, समाज कल्याण अधिकारी
भास्कर न्यूज | फरीदाबाद
तुगलकाबाद केबिन से बल्लभगढ़ तक चौथी रेल लाइन का शुक्रवार को फिर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल होगा। इसके लिए तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। रेलवे लाइनों के किनारे रहने वालों से लाइन पर न आने की अपील की गई है। साथ ही जगह जगह पंपलेट भी चस्पा किए गए हैं। इस ट्रायल के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त टेक्निकल टीम के साथ मोटर ट्राली से अंतिम ट्रायल करेंगे। इसके बाद ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। अभी पिछले दिनों डीजल इंजन से फोर्थ लाइन का ट्रायल किया गया था।
तुगलकाबाद से पलवल तक फोर्थ रेल लाइन का काम चल रहा है। ओल्ड फरीदाबाद में थोड़े हिस्से में अभी लाइन नहीं बिछ पाई है। चूंकि स्टेशन की बिल्डिंग इसमें बाधा पैदा कर रही है। निर्माणाधीन बिल्डिंग बनने के बाद उसमें शिफ्ट होने के बाद बिल्डिंग तोड़कर लाइन बिछाई जाएगी। जबकि बल्लभगढ़ से पलवल तक फोर्थ लाइन से ट्रेनें दौड़ने भी लगी हैं। अभी तुगलकाबाद से बल्लभगढ़ तक का ट्रायल अंतिम चरण में है। पिछले दिनों 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डीजल इंजन दौड़ाया गया था। अब शुक्रवार को इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा। रेल अधिकारियों ने फोर्थ लाइन के किनारे रहने वालों से रेलवे लाइन पर न आने की अपील की है। इसके लिए आरपीएफ जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
निजी अस्पताल ले जाते तो बच सकती थी जान| परिजनों का कहना है यदि पुलिस घायलों को किसी निजी अस्पताल में ले जाती तो शायद उनकी जान बच सकती थी। लेकिन रात का समय होने से पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाने से चंद कदम दूरी पर काम करने वाला ठेकेदार घोर लापरवाही बरतते हुए बगैर किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर अथवा बैरिकेट लगाए आड़ा तिरछा पानी का टैंकर खड़ा कर काम करा रहा है लेकिन पुलिस ने उसे रोकना उचित नहीं समझा। जबकि इस रोड पर लाइट भी रात के समय बंद रहती हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से तीनों युवकों के घरों में मातम है। परिवार का कोई सगा संबंधी बोलने की स्थिति में नहीं है।
परिजनों का आरोप- पुलिस ने बरती लापरवाही
सदर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर भीषण हादसा हुआ लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस के पास कोई वाहन तक उपलब्ध नहीं था। मृतक विपिन के भाई राहुल व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लापरवाही बरती। पहले उन्हें बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल इसके बाद बीके अस्पताल में घुमाते रहे। आरोप है कि पुलिस काफी समय तक वाहन का इंतजार करती रही। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जब उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह साथी के साथ मौके पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पार्क में मेंटिनेंस का चल रहा है काम
थाने के पास ही पार्क के मेंटिनेंस का काम चल रहा है। इसलिए वहां पानी का टैंकर साइड में खड़ा था। आसपास रेती, रोड़ी और ईंट आदि बिखरी पड़ी थी। बताया जाता है घटनास्थल पर कोई रोड लाइट तक नहीं जल रही थी। न टैंकर पर कोई रिफ्लेक्टर लगा था। यही नहीं आसपास सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। परिजनों के मुताबिक रोड पर ही रोड़ी व रेती बिखरा होने से मृतकों की बाइक फिसलकर टैंकर से जा टकराई। इससे तीनों की मौत हो गई। टैंकर मच्छगर गांव निवासी आजाद टोंगर का बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक राहुल
मृतक विपिन
मृतक नवीन
चंद्रपाल, मृतक।
बल्लभगढ़ सदर थाने के सामने भीषण हादसा
फरीदाबाद. बीके अस्पताल में मोर्चरी के बाहर कागजी कार्रवाई करती पुलिस और एकत्र मृतकों के परिजन।
गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए
कोरोना को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की 30 टीमें बनाई गई हैं। इसमें आशा वर्कर्स को भी शामिल किया गया है। वह जिले में घर-घर जाकर लोगों को बता रही हैं कि बाहर आने से पहले और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। नाक, आंख को बार-बार हाथों से न छुएं।
फरीदाबाद. कोरोना वायरस को लेकर गुरुवार को बीके अस्पताल में शहर के करीब 40 डॉक्टार को ट्रेनिंग दी गई।
विभाग के अधिकारियों की निगम पार्षदों के साथ आज बैठक होगी
फरीदाबाद. ओल्ड रेलवे स्टेशन के फोर्थ लाइन की फोटो।
लोगों को रेलवे लाइनों से दूर रहने की अपील
वरिष्ठ नागरिकों को दिए जाएंगे पहचान पत्र
समाज कल्याण विभाग के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश सरकार की ओर से मुफ़्त में पहचान पत्र बनाए जाएंगेे। इसके माध्यम से वे किसी भी सरकारी योजना का लाभ ले सकते हैं। अधिकारी के अनुसार इस पहचान पत्र से बुजर्गों को काफी फायदा होगा। वह इसे दिखाकर बस और ट्रेन में रियायत प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक और बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन में लगने से बच सकते हैं।
फरीदाबाद. सेक्टर-16 स्थित समाज कल्याण विभाग का दफ्तर।
राहत }इस समय जिले में 68 हजार वृद्ध, 40 हजार विधवा महिलाओं और 5 हजार दिव्यांगजनों को मिल रही है मासिक पेंशन
फरीदाबाद, शुक्रवार 13 मार्च, 2020**